Raebareli News: चोरी के खुलासे में पुलिस पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

Raebareli News: खीरोँ क्षेत्र के बकिया खेड़ा गांव में 23 सितंबर को घर से करीब पचास लाख रुपये के आभूषण चोरी हुए थे। पुलिस ने 9 अक्टूबर को बरामदगी का दावा करते हुए घटना का खुलासा किया। पीड़ित नीरज कुमार ने एसपी से शिकायत कर आरोप लगाया कि बरामदगी अधूरी थी और आभूषण दिखाए बिना उन्हें थाने से भगा दिया गया। एसपी ने दोबारा जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Raebareli News: चोरी के खुलासे में पुलिस पर उठे सवाल

Raebareli News:

खीरों संवाददाता। थाना क्षेत्र के बकिया खेड़ा मजरे उदवतपुर गांव में बीती 23 सितंबर को चोरों ने एक घर से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। वहीं सीओ लालगंज के नेतृत्व में चोरी की घटना का खुलासा कर दिया गया, लेकिन अब पीड़ित पुलिस पर चोरी की घटना के किए गए खुलासे में सवाल उठा रहा है। सोमवार को पीड़ित नीरज कुमार पुत्र रामरतन यादव ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसके घर से लाखों रुपये के चोरी हुए जेवरातों में आधे अधूरे बरामद किए गए है। पुलिस ने जल्दबाजी के चक्कर में इस घटना का खुलासा करके मामले में पर्दा डाल दिया।

पीड़ित ने पुलिस के खुलासे पर उठाए सवाल

क्षेत्र के बकिया खेड़ा मजरे उदवतपुर निवासी नीरज कुमार पुत्र रामरतन यादव ने सोमवार को एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसके घर से बीते 23 सितंबर को लगभग पचास लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी हुए थे। लगभग तीन सप्ताह बाद 9 अक्टूबर को पुलिस ने चोरी का माल बरामद करने का दावा करते हुए घटना का खुलासा किया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने नाम मात्र के आभूषणों की बरामदगी दिखाकर मामले में पर्दा डाल दिया। शेष चोरी के बारे में पुलिस कुछ भी बताने को राजी नहीं है। पीड़ित ने एसपी रवि कुमार को बताया कि लगातार उसके व परिजनों के द्वारा बरामद सामान व आभूषण दिखाने की मांग की जा रही थी पर पुलिस ने बरामद आभूषण न दिखाते हुए उन्हें डांट कर थाने से भगा दिया। एसआई कुलदीप सिंह बुंदेला ने बताया कि चोरी गए आभूषण बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया गया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने खुलासा करने की जल्दबाजी में आधे अधूरे आभूषण बरामद करते ही खुलासा कर दिया। घर वालों के लगातार कहने के बावजूद उनके बरामद आभूषण उन्हें नहीं दिखाए गए। आभूषणों की पहचान करने के लिए उन्हें नहीं बुलाया गया। आभूषण दिखाने की मांग करने पर पुलिस ने पीड़ित व परिजनों को थाने से भगा दिया। एसपी रवि कुमार ने पीड़ित परिवार को मामले की दोबारा जांच कराए जाने के बाद दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦नीरज कुमार ने एसपी से क्या शिकायत की?−
उन्होंने आरोप लगाया कि चोरी हुए आभूषणों में से पुलिस ने केवल कुछ आभूषण बरामद किए और बरामद सामान उन्हें नहीं दिखाया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरायबरेलीRaebareli News: चोरी के खुलासे में पुलिस पर उठे सवाल