राष्ट्रहित और श्रमिक कल्याण के लिए समर्पित रहा मजदूर संघ
Raebareli News - रायबरेली में भारतीय मजदूर संघ का सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। चंद्रमोहन सिंह को जिला अध्यक्ष और धर्मेंद्र तिवारी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। सम्मेलन में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए सभी ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
रायबरेली,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के जिला सहकारी बैंक के सभागार में सोमवार को भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई का सम्मेलन आयोजित किया। इसमें प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश मंत्री राय प्रदीप चंद्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर समेत तमाम पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में ग्रामीण बैंक, आईटीआई, रेलवे, रेल कोच फैक्ट्री, आंगनबाड़ी, एनएचएम, डाक विभाग, एनटीपीसी आदि के सैकड़ों कर्मचारी एवं संगठन पदाधिकारी भारी शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने जहां नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया, वहीं भारतीय मजदूर संघ के इतिहास पर प्रकाश डाला। पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय मज़दूर संघ सदैव राष्ट्रहित, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
जिलास्तरीय सम्मेलन के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें चंद्रमोहन सिंह को जिला अध्यक्ष, धर्मेंद्र तिवारी को जिला महामंत्री, उमाशंकर को कोषाध्यक्ष, सुधीर सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह, हेमलता साहू, संतोष कुमारी को उपाध्यक्ष, संदीप मिश्रा, अंकित कुमार को जिला मंत्री, धर्मेंद्र सिंह चौहान को संगठन मंत्री, दिनेश सिंह को प्रचार मंत्री और रवि रावत को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी ने सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा एवं संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि सभी संबद्ध संगठनों के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे और जिले की सभी इकाइयों के अध्यक्ष एवं महामंत्री पदेन सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। अंत में सभी उपस्थित साथियों ने संगठन की मजबूती एवं श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


