जिले में 3338 स्थानों पर किया जाएगा होलिका दहन
Raebareli News - रायबरेली में होलिका दहन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 3338 स्थलों पर होलिका दहन होगा, जहां ग्रामीण स्थल को सजाने में जुटे हैं। पुलिस विभाग ने सभी स्थानों पर निगरानी के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है, ताकि किसी भी विवाद से बचा जा सके।
रायबरेली,संवाददाता। होलिका दहन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के साथ विवादित स्थालों का निस्तारण करा दिया गया। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में 3338 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसमें कई जगह ग्रामीणों के द्वारा होलिका स्थल को फूल माला के साथ बिजली की झालर व गुब्बारों से सजाया भी जा रहा है। होलिहा दहन के पहले ढोल नगाड़ों की धुन पर फगुहारें गीतों की धुन के बीच लोग होलिका दहन करेंगे। वहीं पुलिस विभाग की ओर से सभी स्थानों पर पहले से पुलिस की निगरानी शुरू कर दी गई। होलिका दहन के समय जिले में कहीं पर कोई विवाद ना हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गई।
इस बार जिले में 3338 स्थानों पर किए जा रहे होलिका दहन की सुरक्षा व्यवस्था पहले ही परख ली गई। इसके साथ ही सम्बन्धित थानों की पुलिस फोर्स की ओर से होलिका स्थल की निगरानी के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई। सोमवार को होलिका स्थल की साजवट शुरू की जाएगी। रंगों के इस त्योहार को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाए जाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से लगातार गांवों का भ्रमण भी किया जा रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार होलिका दहन के पहले सभी स्थानों पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। इससे कहीं पर कोई विवाद ना होने पाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



