Raebareli News: गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से चपेट में आई महिला झुलसी

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

Raebareli News: रायबरेली के इंदिरा मोहल्ले में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लग गई। महिला खुशबू गंभीर रूप से झुलस गई। धमाके के कारण खिड़की उखड़ गई। घटनास्थल पर लोग पहुंचे और महिला को अस्पताल भर्ती कराया। महिला की स्थिति नाजुक है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Raebareli News: गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से चपेट में आई महिला झुलसी

Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शनिवार की सुबह गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद लगी आग से महिला गंभीर रुप से झुलस गई। तेज धमाका और सिलेंडर में हुए विस्फोट के बाद मकान की खिड़की निकल गई। मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने आनन-फानन महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के इंदिरा मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली खुशबु पत्नी अरूण यादव शनिवार को किचन में खाना बनाने के लिए गई। किचन के अंदर महिला ने माचिस जलाई के गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही हुए विस्फोट से दीवार में लगी खिड़की उखड़ गई और आग व धुएं की चपेट में आकर महिला गंभीर रुप से झुलस गई।

अचानक तेज धमाके की आवाज से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और आग से झुलसी महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची इंदिरा नगर पुलिस चौकी की पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।