Raebareli News: पुलिस ने फरियाद नहीं सुनी तो अधेड़ चढ़ गया टावर पर

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

Raebareli News: ऊंचाहार के पूरनमऊ गांव में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट अधेड़ व्यक्ति ने टावर पर चढ़कर हड़कंप मचा दिया। उसके विवाद में घायल व्यक्ति के संबंध में असंतोष जाहिर करते हुए, परिवार और पुलिस ने उसे घंटों समझाया और सुरक्षित नीचे उतारा। मामला पुलिस की प्राथमिकता पर आधारित है और कोर्ट के आदेश का इंतजार है।

पुलिस ने फरियाद नहीं सुनी तो अधेड़ चढ़ गया टावर पर

Raebareli News: ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला अधेड़ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होने पर वह टावर पर चढ़ गया। टावर की ऊंचाई पर चढ़े अधेड़ को देखकर सूचना परिजन व थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से घंटों समझाने-बुझाने के बाद टावर पर चढ़े अधेड़ को नीचे उतारा। क्षेत्र के पूरनमऊ गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट एक अधेड़ व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया। रामचंद्रपुर गांव में गोपाल और रोहित के परिवारों के बीच किसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी।

इसमें रोहित के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने रोहित की शिकायत पर कार्रवाई करते गोपाल के परिवार पर केस दर्ज कर लिया था। हालांकि, गोपाल पक्ष का आरोप है कि उन्होंने भी पुलिस को मारपीट की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे आहत होकर अधेड़ गोपाल शुक्रवार सुबह पास के पूरनमऊ गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने भारी मशक्कत और परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद गोपाल को सुरक्षित नीचे उतारा गया। कार्यवाहक कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में गंभीर रूप से घायल की तहरीर पर कार्रवाई की गई थी। वही आरोप लगाने वाला कोर्ट में गया हुआ है। कोर्ट के आदेश आने के बाद उसका पालन किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।