Free Health Awareness Workshop Emphasizes Heart Health and CPR Training गर्भाशय के कैंसर से बचाव की जानकारी दी, Raebareli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsFree Health Awareness Workshop Emphasizes Heart Health and CPR Training

गर्भाशय के कैंसर से बचाव की जानकारी दी

Raebareli News - बछरावां में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आरसी चड्ढा ने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जीवन शैली में सुधार और संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीSun, 3 Aug 2025 08:18 PM
share Share
Follow Us on
गर्भाशय के कैंसर से बचाव की जानकारी दी

बछरावां, संवाददाता। इंसान के शरीर में हृदय सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसे स्वस्थ रखने के लिए जीवन शैली को बेहतर ढंग से जीना होगा और स्वस्थ आहार लेने होंगे। निरोगी शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यह बातें स्व. अरुणा देवी एवं बैजनाथ वर्मा की स्मृति में आयोजित नि: शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला के दौरान प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरसी चड्ढा ने मौके पर मौजूद लोगों के बीच कही। डॉक्टर चड्ढा ने कहा कि मानव जीवन का हर अंग महत्वपूर्ण है। लेकिन हृदय को सुरक्षित और स्वस्थ्य रखने के लिए बेहतर जीवन शैली अपनाना होगा। इसके लिए व्यक्ति को संतुलित आहार लेने होंगे तभी इसको लंबे समय तक स्वस्थ्य रखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कभी-कभी व्यक्ति अचानक बेहोश हो जाता है। ऐसी स्थिति में हृदय को गतिशील रखने के लिए सीपीआर देने की जरूरत होती है। उन्होंने डेमो के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति को कैसे सीपीआर दिया जाए इसके बारे में उन्होंने सभी के सामने बताया। उन्होंने कहा कि सीपीआर जानने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को इसकी क्रिया को समझना होगा। जिससे कि वह अपने साथ-साथ दूसरों की भी मदद कर सके। क्योंकि उसकी जानकारी होने पर पीड़ित व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। इस मौके पर सेवानिवृत उपनिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉक्टर मंजू श्री मेहता ने महिलाओं में होने वाली गर्भाशय के कैंसर व उससे जुड़ी अन्य बीमारियों के बारे में भी महिलाओं के बीच चर्चा की और उसके उपचार रोकथाम के बारे में भी बताया। इस मौके पर डॉक्टर राजीव सोनी, डॉक्टर नवीन सोनी, डॉक्टर अमित सोनी, रमन बाजपेई सहित क्षेत्र से आए तमाम लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।