सड़क हादसे में बाइक सवार चार छात्र जख्मी
Feb 28, 2026 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
Raebareli News - शनिवार को ऊंचाहार में परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्रों की बाइक एक ई-रिक्शा से टकरा गई। इस दुर्घटना में सचिन (17), आदेश कुमार (15), गोलू (16) और टिनू (18) घायल हो गए। सभी छात्रों को राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऊंचाहार। शनिवार को परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार चार छात्र रास्ते में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इसमें खोजनपुर सब्जी मंडी के पास छात्रों की बाइक और एक ई-रिक्शा में भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार छात्र घायल हो गए। क्षेत्र के लक्ष्मीगंज स्थित स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार सचिन (17) निवासी पूरे गूजर मजरे कंदरावा, आदेश कुमार (15) निवासी पूरे गूजर मजरे कंदरावा और गोलू (16) निवासी डिहवा और टिनू (18) घायल हो गए। घायल छात्रों को राहगीरों की मदद से प्राईवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



