Raebareli News: तमंचे के बल पर साले ने बहनोई से दिलाया तलाक

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

Raebareli News: नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपने साले पर आरोप लगाया है कि उसे जबरन अपहरण कर उसके पत्नी को तलाक दिलवाया गया। युवक ने पुलिस से शिकायत की है कि साले और पत्नी ने तमंचे के बल पर उसे फोन कर तलाक बोलने को मजबूर किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Raebareli News: तमंचे के बल पर साले ने बहनोई से दिलाया तलाक

Raebareli News: परसदेपुर,संवाददाता। नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक को उसके साले अपहरण कर लिया और तमंचे के बल पर बहनाई से जबरन बहन की तलाक कराई। पीड़ित के द्वारा नसीराबाद थाने में तहरीर देकर अपने साले व पत्नी पर जबरन तलाक दिलाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर पत्नी व साले पर तमंचा लगाकर जबरन पत्नी से तलाक दिलाए जाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित का आरोप है कि 27 अगस्त की शाम करीब सात बजे वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चार पहिया वाहन सवार लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि अमेठी जिले में उसकी ससुराल है और उसके तीन सालों समेत दो अज्ञात लोगों ने तमंचा दिखाकर उसे जबरन वाहन में बैठा लिया। पीड़ित के मुताबिक उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद तमंचे के बल पर उसकी पत्नी को फोन कराया गया और उससे फोन पर तीन तलाक बोलने के लिए मजबूर किया गया। आरोप है कि इसके बाद स्टांप पेपर करुणा शंकर तिवारी, एसआई ने कहा कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के मामले में शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच कराए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरायबरेलीRaebareli News: तमंचे के बल पर साले ने बहनोई से दिलाया तलाक