वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Raebareli News - गुरुवार को रायबरेली के भीमगंज गांव में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एचडीएफसी बैंक और क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एलडीएम रुपेश दुबे और डीडीएम नाबार्ड रविशंकर ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने केवाईसी और 'मनी म्यूल' के बारे में भी बताया।
रायबरेली संवाददाता। गुरुवार को डलमऊ क्षेत्र के भीमगंज गांव में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एचडीएफसी बैंक एवं क्रिसिल फाउंडेशन की ओर से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एलडीएम रुपेश दुबे डीडीएम नाबार्ड रविशंकर रहे। अध्यक्षता समूह सखी श्रीमती रीना ने की। एलडीएम ने सभी को अपने बैंक खातों की केवाईसी कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा केवाईसी कराने से खाता सुरक्षित रहता है तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले यह अवश्य जांच लें कि वह किसके द्वारा भेजी गई है।
अनजान व्यक्तियों द्वारा भेजे गए लिंक या संदेशों को कभी न खोलें और ऐसे संदेशों को अनदेखा कर दें। सुकन्या समृद्धि योजना सहित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। डीडीएम नाबार्ड रविशंकर ने “मनी म्यूल” के बारे में बताया कि मनी म्यूल वह व्यक्ति होता है जो अवैध रूप से प्राप्त धनराशि को किसी अन्य व्यक्ति की ओर से अपने खाते के माध्यम से ट्रांसफर करता है। उन्होंने ग्रामीणों को ऐसे मामलों से सतर्क रहने की सलाह दी। इस मौके पर डीसी अजय कुमार, मैनेजरराजीव शुक्ला, सीबीओ वीरभान सिंह, फील्ड कोऑर्डिनेटर हरीश सिंह, अविनाश द्विवेदी, उमाकांती, कुसुमा, लक्ष्मी, शबनम, हरिशंकर, बाबादीन, सतीश आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




