पूजा करने जा रही महिला को क्रेन ने मारी टक्कर, मौत
Raebareli News - रायबरेली के कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय महिला की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला पूजा करने जा रही थी जब क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ऊंचाहार, (रायबरेली), संवाददाता। रायबरेली के कोतवाली क्षेत्र के खरौली मार्ग पर क्रेन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही क्रेन को कब्जे में लिया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। क्षेत्र के गांव कंदरावा निवासी राम पाल की 52 वर्षीय अधेड़ पत्नी सुबह भोर में पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान खरौली की तरफ से आ रही क्रेन ने सड़क पर ही उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला कई फीट दूर जाकर गिरी।
हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई।लोगों ने शोर मचाकर क्रेन चालक को घेरने का प्रयास किया, लेकिन चालक क्रेन छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने गम्भीर रूप से घायल महिला को आनन फानन में सीएचसी पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही क्रेन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


