
किसान ने लेखपाल पर लगाया घूस मांगने का आरोप
Raebareli News - ऊंचाहार के उमरन गांव के किसान हीरालाल ने खतौनी में नाम गलत दर्ज होने पर सही कराने के लिए लेखपाल पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। डीएम को दी गई शिकायत में किसान ने कहा कि लेखपाल ने आख्या लगाने के लिए 5000 रुपए की मांग की। डीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
ऊंचाहार,संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाने किसान ने खतौनी में गलत नाम दर्ज होने पर सही कराने के लिए आख्या लगाने के नाम पर लेखपाल पर घूस मांगने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की मांग की। डीएम ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई किए जाने का आश्वासन पीड़ित को दिया। तहसील क्षेत्र के उमरन गांव के रहने वाले किसान हीरालाल ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को दिए गए शिकायती पत्र में लेखपाल पर वसूली का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि खतौनी में नाम गलत दर्ज हो गया है।
जिसको सही कराने के लिए तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर नाम दुरुस्तीकरण की गुहार लगाई थी। तब तहसीलदार ने क्षेत्रीय लेखपाल से आख्या मांगी थी। इसके लिए किसान बीते एक माह से तहसील के चक्कर लगा रहा है। आरोप है कि पहले लेखपाल टालमटोल कर रहा था। अब आख्या लगाने व नाम सही कराने के लिए पांच हजार रुपए मांगने का आरोप है। पैसा देने से मना करने पर पर आख्या में गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की गई। डीएम ने पीड़ित किसान का आश्वासन दिया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




