Raebareli News: समूह की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर:मनोज पाण्डेय
Raebareli News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद की है, जिससे उनके परिवार खुशहाल हो रहे हैं। कैबिनेट मंत्री डा. मनोज कुमार पांडे ने सुभद्रा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में इसका उल्लेख किया। उन्होंने महिलाओं को सम्मानित कर आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।

Raebareli News: जगतपुर संवाददाता। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से गांव की महिलाएं जागरूक हो रही है। खुद आत्मनिर्भर बन रही हैं, जिससे उनका परिवार खुशहाल हो रहा है। सुभद्रा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डा. मनोज कुमार पांडे ने उक्त विचार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे ने सुभद्रा पैलेस में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व चंदन पैलेस में आशा बहू के साथ ही ब्लॉक सभागार में कर्मचारियों से सीधे संवाद किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार लोकसभा में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण प्रस्तुत किया था, जिसको विरोधी पार्टियों ने मानने से मना कर दिया। प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि देश की महिलाएं जब सशक्त होगी तो देश सशक्त होगा। मातृशक्ति देश को आगे बढ़ाने में हरदम आगे रही। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार ऊंचाहार शुभां कर मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष केके पटेल, रमेश मिश्रा, मुन्ना मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


