दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
Raebareli News - ऊंचाहार की एक विवाहिता ने पति पर दहेज के लिए मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता गु़ड्डी पटेल का कहना है कि उसके पति दुर्गेश ने उसे और उसकी छह साल की बेटी को मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने पति के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करके घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के बाद मामले की जांच शुरू हो गई। क्षेत्र के सवैया हसन गांव की रहने वाली गु़ड्डी पटेल ने पुलिस की दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसके पिता मोहन लाल ने करीब 12 साल पहले सलारपुर गांव निवासी दुर्गेश पटेल के साथ किया था। इससे उसकी एक छह साल की पुत्री है। पीड़िता का कहना है कि आए दिन पति मारपीट करता है।
मंगलवार को पति ने मारपीट करके उसको उसकी छह साल की पुत्री के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


