डलमऊ-रायबरेली मार्ग पर मंडरा रहा खतरा: सरांय दिलावर नहर पुल के धंसने से बड़े हादसे की आशंका
Apr 14, 2026 03:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
Raebareli News - डलमऊ-रायबरेली मुख्य मार्ग पर स्थित सरांय दिलावर गंगा नहर के पास बना पुल इस समय मौत के मुहाने पर खड़ा है। लंबे समय से भारी वाहनों के दबाव और उचित रख-रख
डलमऊ (रायबरेली), संवाददाता। जिले के डलमऊ-रायबरेली मुख्य मार्ग पर स्थित सरांय दिलावर गंगा नहर के पास बना पुल इस समय मौत के मुहाने पर खड़ा है। लंबे समय से भारी वाहनों के दबाव और उचित रखरखाव के अभाव में पुल का एक हिस्सा काफी गहराई तक धंस चुका है। सड़क के बीचों-बीच हुए इस गड्ढे और जर्जर हो चुके पुल के कारण यहाँ कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घट सकती है। लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस पुल की सुध नही लिया है। अगर इसी तरह इस पुल पर भारी वाहनों का आवागमन जारी रहा तो डलमऊ क्षेत्र के छोटे बडे करीब पांच सौ गांव के लोगो को रायबरेली से डलमऊ व फतेहपुर आने जाने में बहुत परेशानी होगी।
स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए यह मार्ग अब किसी दुःस्वप्न से कम नहीं रह गया है। हैरानी की बात यह है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध के बावजूद डंपर और अन्य बड़े वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और परिवहन विभाग की कथित मिलीभगत और अनदेखी के चलते यह भारी वाहन रात-दिन इस कमजोर पुल के ऊपर से निकलते हैं, जिससे इसकी संरचना और भी कमजोर होती जा रही है।
पुल की वर्तमान स्थिति इतनी दयनीय है कि दोपहिया वाहन चालक और ई-रिक्शा सवार अक्सर संतुलन बिगड़ने से गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रीय जनता में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, तभी शायद नींद से जागेगा। समय रहते इस पुल की मरम्मत नहीं कराई गई और भारी वाहनों के अवैध प्रवेश पर सख्ती से रोक नहीं लगाई गई, तो यह लापरवाही कई जिंदगियों पर भारी पड़ सकती है। स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए तत्काल पुल का जीर्णोद्धार कराया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


