पति से कहासुनी में गुस्साई महिला ने बच्चे सहित नहर में लगाई छलांग, पति ने बचाई दोनों की जान

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

Raebareli News - रायबरेली के मिल एरिया में एक दंपती के बीच मामूली बहस के दौरान महिला ने अपने बच्चे के साथ शारदा नहर में कूदने का प्रयास किया। पति ने तुरंत नहर में कूदकर दोनों को बचा लिया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

पति से कहासुनी में गुस्साई महिला ने बच्चे सहित नहर में लगाई छलांग, पति ने बचाई दोनों की जान

रायबरेली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक दंपती के बीच मामूली कहासुनी उस वक्त जानलेवा मोड़ ले ली, जब गुस्साई महिला ने अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर शारदा नहर में छलांग लगा दी। हालांकि पति ने तत्काल नहर में कूदकर पत्नी और बच्चे दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे भोपाल सिंह गांव निवासी मीनू अपने पति के साथ साइकिल पर ससुराल जा रही थीं। रायबरेली-महाराजगंज रोड पर चलते-चलते किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस छिड़ गई। बात बढ़ती देख आवेश में आई मीनू ने साइकिल से उतरकर बच्चे को लेकर हरदासपुर के पास शारदा नहर में छलांग लगा दी।

यह देख पति ने भी बिना एक पल गंवाए नहर में छलांग लगाई और किसी तरह पत्नी व बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि महिला पति के साथ ससुराल जा रही थी और किसी बात पर नाराज होकर उसने नहर में छलांग लगाई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।