ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रायबरेलीकांग्रेस नेता का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन

कांग्रेस नेता का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन

रायबरेली, संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश शंकर पांडेय का दिल...

कांग्रेस नेता का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन
हिन्दुस्तान टीम,रायबरेलीFri, 20 May 2022 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

रायबरेली, संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश शंकर पांडेय का दिल का दौरा पड़ने से लंदन में निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले ही बेटी दामाद के साथ लंदन घूमने गए थे।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका लंदन में ही निधन हो गया। उनका राजनीतिक सफर महात्मा गांधी इंटर कालेज की छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। बाद में उन्होंने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और सेवादल में अपनी सेवाएं प्रदान की। कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से एक बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़े। वर्तमान समय में वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संपत्ति विभाग के संयोजक थे। अनेक अवसर पर उन्हें विदेशों में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में भेजा गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें