Raebareli News: लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराना हमारी जिम्मेदारी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रायबरेलीRaebareli News: रायबरेली में कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी एक पौधा अवश्य लगाएं, यह पर्यावरण की रक्षा के लिए आवश्यक है।

Raebareli News: रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के जोगमगद्दीपुर, धोंधे का पुरवा, करौती, पूरे फकीरन, टीकर अगाचीपुर आदि गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी एवं पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि एक पौधा अवश्य लगाए। पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।


