सड़क पर गड्ढे की आयुक्त से शिकायत, दो अफसर करेंगे जांच
Raebareli News - गोण्डा में आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने परसपुर क्षेत्र के कुड़ियांव ग्राम पंचायत के राधेश्याम सिंह की शिकायत पर दो अधिकारियों को जांच के लिए नामित किया है। शिकायत में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए हैं, जहां 15 साल पहले डामर निर्माण किया गया था, लेकिन अब सड़क में बड़े गड्ढे हो गए हैं।

गोण्डा, संवाददाता। आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने जिले के परसपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़ियांव (कोड़री) के राधेश्याम सिंह उर्फ बबलू सिंह के दिए गए शिकायत पत्र पर दो अफसरों को जांच अधिकारी नामित किया है। आयुक्त ने अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और परियोजना प्रबंधक यूपी सिडको को मार्ग निर्माण की शिकायत का गुणवत्ता एवं तकनीकी जांच कर सात दिवस में जांच कर रिपोर्ट मांगी है। आयुक्त ने बताया कि शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत कुड़ियांव को जाने के लिए सड़कें 15 वर्ष पूर्व डामर निर्माण कराया गया था। जिस पर बड़े गड्ढे हो गए हैं और गिट्टियां उखड़ गईं है।
जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है। राधेश्याम ने सिंगरिया से संबलपुरवा संपर्क मार्ग से कोड़री होते हुए कुड़ियांव तक जाने वाली सड़क 16 साल पहले मंडी समिति द्वारा और कुड़ियांव चारागाह से भुजंग पुरवा होते हुए आटा परसपुर तक की सड़क 15 वर्ष पहले जिला पंचायत के निर्माण कराने की बात कही है। उन्होंने दोनों सड़कों के नवीनीकरण के नाम पर धनराशि का आहरण किया गया है। राधेश्याम ने दोनों सड़क की उच्वी स्तरीय जांच कराकर सड़क को गड्ढा मुक्त करने की मांग उठाई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


