Raebareli News: सर्प देखकर खाई में गई कार, बाल-बाल बचे लोग
हिन्दुस्तान, रायबरेली
Raebareli News: हरचंदपुर के कठवारा गाँव में, व्यवसायी पन्ना लाल गुप्ता का नाती प्रांशु अपनी मौसी और मौसी के छोटे बेटे के साथ कार से लौट रहा था। अचानक एक सर्प देखकर प्रांशु घबरा गया, जिसके कारण कार नाले में चली गई। ग्रामीणों ने भूसे में फंसे तीनों को सुरक्षित निकाला।

Raebareli News: हरचंदपुर। क्षेत्र के शमशेरगंज मजरे कठवारा गांव में रहने वाले व्यवसायी पन्ना लाल गुप्ता का नाती प्रांशु अपनी मौसी और मौसी के लगभग 5 पांच वर्षीय बेटे के साथ कार से शमशेरगंज गांव वापस लौट रहा था। इसी बीच गांव के समीप मोड़ पर निकले सर्प को देखकर प्रांशु हड़बड़ा गया। सर्प से बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार मार्ग के किनारे नाले में चली गई। गनीमत रही नाले में बहुत ज्यादा पानी नहीं भरा था। बचाव में दौडे़ ग्रामीणों ने कार में सवार तीनों लोगों को निकालकर बाहर किया।


