
महाराजा अग्रसेन की शोभा यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
Raebareli News - रायबरेली में अग्रवाल सुहृद समाज ने महाराजा अग्रसेन जी की 5179वीं जयंती धूमधाम से मनाई। शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें पुष्प वर्षा हुई और प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा का शुभारंभ कई प्रमुख...
रायबरेली, संवाददाता। अग्रवाल सुहृद समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जी की 5179वीं जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गयी। आयोजन के तीसरे चरण में शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा पर जगह-जगह पर पुष्प वर्षा हुई और आयोजित भंडारों में प्रसाद वितरित किया गया। सोमवार को शोभा यात्रा नोकिया केयर, बेलीगंज से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन रोड, घंटाघर चौराहा, रामकृपाल चौराहा, सुपरमार्केट, अस्पताल चौराहा होते हुए अग्रसेन पार्क में सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा का शुभारंभ सिद्धार्थ गोयल(आस्था इंडस्ट्रीज), महेश नारायण अग्रवाल, वरिष्ठ संरक्षक इन्दर चंद्र जैन,अनूप अग्रवाल,धनिराम अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष राधा रमन अग्रवाल, शील निधि अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, सूरज अग्रवाल,अध्यक्ष व सचिव पवन अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

शोभा यात्रा में समाज की महिलाओं द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिनमें कुलदेवी माता महालक्ष्मी दरबार( लक्ष्मी जैन द्वारा), मिशन सिंदूर(शिखा मुरारका व प्रियंका अग्रवाल द्वारा ), एवं सनातन संस्कृति(संगीता अग्रवाल द्वारा) विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके साथ ही महाराजा अग्रसेन जी का रथ,18 गोत्रों के बच्चों के साथ निकाला गया। शोभा यात्रा में अग्रवाल समाज के सभी अग्रबंधुओं के साथ वरिष्ठ संरक्षक,पूर्व अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा रचना अग्रवाल ,सचिवा सपना अग्रवाल, समाज की सभी महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा में भाग लेकर महाराजा अग्रसेन जी का माल्यार्पण व आरती की तथा समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत किया। समापन समारोह अग्रसेन पार्क में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष शत्रुघन सोनकर रहे। मुख्यअतिथि ने संरक्षक, पूर्वअध्यक्ष के साथ के साथ महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा एवं माता महालक्ष्मी पर माल्यार्पण कर आरती की। इस अवसर पर द्वारा मुख्य अतिथि को एक पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। शोभा यात्रा कार्यक्रम के समन्वयक हरीश मुरारका, मोहित अग्रवाल, हर्षिका बंसल एवं किरण बंसल ने किया। समाज के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने सभी उपस्थित अग्रबंधुओं का अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




