भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी, केस
Raebareli News - बछरावां में एक भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी को जान से मारने की धमकी दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें सलाउद्दीन मंसूरी पर आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने भाजपा नेता की ओर से दी गई तहरीर में नामजद केस दर्ज कर लिया। हालाकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। क्षेत्र के हसनगंज गांव के रहने वाले भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी ने थाने पर तहरीर देकर केस दर्ज कराया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कस्बे के कंमनी तालाब मोहल्ले के रहने वाला सलाउद्दीन मंसूरी पुत्र फेमुद्दीन ने उन्हें फेसबुक के माध्यम से जान से मार देने की धमकी देने के साथ भद्दी-भद्दी गालियां दी।
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी का आरोप है कि धमकी देने वाले आरोपी पर करीब डेढ़ दर्जन अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं और वह जिला बदर अपराधी है। ऐसे में उनके या उनके परिवार के साथ कोई घटना घटित होती है तो जिम्मेदार सलाउद्दीन होगा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए धमकी देने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि भाजपा नेता को धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


