Raebareli News: रायबरेली एम्स के कर्मचारी पर जानलेवा हमला, थार सवार दबंगों ने रॉड और डंडों से पीटा

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

Raebareli News: रायबरेली में एम्स में तैनात अस्पताल अटेंडेंट प्रशांत शर्मा पर ड्यूटी खत्म करने के बाद दबंगों ने जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने उन्हें लोहे की रॉड और डंडों से बेरहमी से पीटा। यह घटना अस्पताल कर्मचारियों में आक्रोश पैदा कर रही है, जिसमें कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग की है।

रायबरेली एम्स के कर्मचारी पर जानलेवा हमला, थार सवार दबंगों ने रॉड और डंडों से पीटा

Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र स्थित एम्स (AIIMS) में तैनात एक अस्पताल अटेंडेंट पर ड्यूटी के बाद घर लौटते समय दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने थार गाड़ी में सवार होकर आए और पीड़ित को घेरकर लोहे की रॉड व डंडों से बेरहमी से पिटाई की। इस घटना के बाद एम्स कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित प्रशांत शर्मा एम्स की न्यूरोसर्जरी ओपीडी में अस्पताल अटेंडेंट के पद पर तैनात हैं। प्रशांत का आरोप है कि दिन में इलाज के लिए आए एक मरीज के तीमारदार के साथ नंबर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय तीमारदार ने उन्हें बाहर देख लेने की धमकी दी थी।

घटना का विवरण

गुरुवार देर शाम जब प्रशांत अपनी ड्यूटी समाप्त करके एम्स परिसर से बाहर निकले, तो पहले से घात लगाए बैठे 6-7 दबंगों ने उन्हें घेर लिया। हमलावर थार गाड़ी में सवार होकर आए थे। दबंगों ने प्रशांत पर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही भदोखर थाना अध्यक्ष राकेश आनंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल कर्मचारी से पूछताछ की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। एम्स के एक जिम्मेदार कर्मचारी पर हुए इस सुनियोजित हमले से अस्पताल प्रशासन और अन्य कर्मचारियों में गहरा रोष है। कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कर्मचारियों की प्रतिक्रिया

वहीं एम्स के एपीआरओ डॉ सौरभ नें बताया की मामला बीते गुरुवार शाम का हैं ज़ब स्टॉफ ड्यूटी समाप्त कर लौट रहा था तो एम्स परिसर के बाहर रोड पर पहले से बैठे कुछ दबँगो नें मारपीट की हैं। उन्होंने बताया की मामला डॉ के पास नंबर लगाने का था जहाँ विवाद बढ़ गया। उन्होंने बताया नंबर लगाने कों लेकर अक्सर लोग स्टॉफ के साथ विवाद करते रहते हैं।

नियमित प्रश्न

यह हमला कब हुआ?
यह हमला गुरुवार देर शाम हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।