एनसीसी के कैडेटों ने धन संग्रह में सहयोग किया
Raebareli News - रायबरेली में 'सशस्त्र सेना झंडा दिवस' का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने प्रतीक झंडा लगाया और धन संग्रह अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए सैनिकों और उनके परिवारों की मदद हेतु दान देने की अपील की। यह दिवस 1949 से हर साल 7 दिसंबर को मनाया जाता है।
रायबरेली, संवाददाता। “सशस्त्र सेना झंडा दिवस” का आयोजन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से किया गया। आयोजन में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को प्रतीक झंडा लगाया का कार्यक्रम का शुभरंभ हुआ। वहीं डीएम ने स्वैच्छिक दान देकर धन संग्रह अभियान का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से देश की सुरक्षा एवं अखंडता की रक्षा करने के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों की वीर नारियों, अपंग सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के सहायतार्थ इस राष्ट्रीय कार्य में भाग लेकर अधिक से अधिक अनुदान देने की अपील की। सशस्त्र सेना झंडा दिवस, भारत की तीनों सशस्त्र सेनाओं के वीरगति प्राप्त सैनिकों के परिवारों, युद्ध में घायल, अपंग हुए सैनिकों के कल्याणार्थ एवं युद्ध के समय हुई क्षति को पूर्ण करने हेतु देश की जनता से दान के रूप में धन संग्रह करने तथा सैनिकों और उनके परिवार जनों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिये यह दिवस वर्ष 1949 से प्रति वर्ष सात दिसम्बर को मनाया जाता है।
इसके साथ ही जिला जज अमित पाल सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, अपर जिला जज, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम शौर्य, सीओ सीटी समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने दान किया। 66 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेटों द्वारा नगर के मुख्य बाजारों एवं अन्य विभागों में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में धन संग्रह में सहयोग किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




