ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रायबरेलीअमेठी-जायस पुलिस ने दो वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार

अमेठी-जायस पुलिस ने दो वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार

जायस, अमेठी। कोतवाली पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अमानत में खयानत डालने...

अमेठी-जायस पुलिस ने दो वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,रायबरेलीThu, 19 May 2022 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जायस, अमेठी। कोतवाली पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अमानत में खयानत डालने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद लिखा पढ़ी कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

जायस में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व क्षेत्राधिकारी डॉ. अजय सिंह के मार्गदर्शन में वांछित अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम गश्त भी कर रही है। इसी बीच गुरुवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अमानत में खयानत डालने वाले दोनों वांछित अभियुक्त कोतवाली क्षेत्र के ओदारी गांव निवासी जसवंत व उसी ग्राम पंचायत के गांव पूरे नंदा निवासी राकेश ओदारी चौराहे के पास दिखाई दिया है और कहीं भागने की फिराक में है। जानकारी पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस से घिरता देख आरोपी भागने लगा तो पुलिस ने उसे दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के परिजनों को सूचित कर गुरुवार को दोपहर बाद जेल भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि अपराध संख्या 275/2021 धारा 419,420,467,468,471,504,506 में दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नंदराम, हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र यादव शामिल थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें