Raebareli News: अवैध कब्जा को खाली कराए जाने का प्रशासन ने शुरू किया अभियान
Raebareli News: हरचंदपुर के भवानी नगर गांव में शैवालेश्वर महादेव मंदिर के पास तालाब की सौ बीघा भूमि पर प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। एसडीएम गौतम सिंह के नेतृत्व में तालाब की भूमि की पहचान की जा रही है। कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। तालाब को कब्जा मुक्त करने के बाद सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा।

Raebareli News: हरचंदपुर,संवाददाता। क्षेत्र के भवानी नगर गांव के शैवालेश्वर महादेव मंदिर के निकट तालाब की लगभग सौ बीघा भूमि पर प्रशासन की कार्रवाई का डंडा चल गया। चार गांवों के दो दर्जन से अधिक लोग वहां पर अवैध रूप से कब्जा करके खेती कर रहें हैं। खेतों में धान की फसल लहलहा रही है। एसडीएम सदर के आदेश पर तालाब की भूमि को चिन्हित करने का अभियान शुरू हुआ है। प्रशासनिक कार्रवाई से कब्जेदारों में हड़कंप मचा हैं। क्षेत्र के भवानी नगर मजरे स्योठी गांव में स्थिति प्राचीन शैवालेश्वर महादेव के निकट एक किलोमीटर लंबा तालाब हैं। मंदिर के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा हैं।
मामला न्यायालय में लंबित है। बताया जाता हैं कि एक माह पहले एक पक्ष ने मंदिर परिसर में बनी जर्जर बारादरी को ढहाकर नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू कराया। जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति लगाईं। एसडीएम सदर गौतम सिंह ने मामला मंदिर से जुड़ा होने की वजह से बड़ी गंभीरता से लिया। उन्होंने सीओ महराजगंज, थानाध्यक्ष, पुलिस बल, क्षेत्रीय लेखपाल के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। इस बीच उनकी नजर तालाब की तरफ पड़ गई। जानकारी करने पर ग्रामीणों ने बताया कि तालाब का रकबा लगभग सौ बीघा हैं। तालाब की भूमि पर फसल रहा लहा रही थी। उन्होंने ने तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त करने की ठान ली। लंबी कवायद के बाद बीती गुरुवार को एसडीम गौतम सिंह, एनटी हरिशंकर सिंह, राजस्व निरीक्षक अरविंद सिंह व पुरुषोत्तम सोनकर, क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप पटेल, अंकित यादव सच्चिदानंद अवस्थी, सुनील यादव, दया शंकर यादव, अवनीन्द्र सिंह, रामेंद्र पटेल के साथ तालाब की पैमाइश शुरू कराई। पैमाइश में तालाब के गाटा संख्या 209, 342, 551, मिल जुमला गाटा संख्या 544 रकबा करीब सौ बीघा में अवैध कब्जा मिला। तालाब की भूमि पर स्योठीं, भवानी नगर, घोंसरी, पूरे झम्मन के दो दर्जन से अधिक लोगों का कब्जा है। खेतों में धान की रोपाई की गई हैं। दूसरे दिन शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में तालाब की भूमि चिन्हित करने का अभियान युद्ध स्तर पर चला। जेसीबी मशीन से तालाब की सीमा पर मेड़ बंदी कराने के लिए मिट्टी रखी जा रहीं हैं। एसडीएम सदर गौतम सिंह ने बताया कि तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त करवाकर इसका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस स्थान पर जनपद का आदर्श तालाब बनेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


