Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli News8-Year-Old Girl Bitten by Snake While Changing Clothes at Home

बच्ची को सांप ने डसा, गंभीर
संक्षेप:
Raebareli News - शिवगढ़ में 8 वर्षीय नैन्सी को घर में कपड़े बदलते समय साँप ने डस लिया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया और अब नैन्सी खतरे से बाहर है।
Sep 24, 2025 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
शिवगढ़। घर में कपड़े बदल रही बच्ची को साँप ने डस लिया, परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया। डाक्टर ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया राजा का पुरवा मजरे दहिगवा की रहने वाली नैन्सी 8 वर्ष स्कूल से आयी और घर के कमरे में कपड़े बदलने लगी। इसी बीच बेड के नीचे बैठे साँप ने उसके पैर में काट लिया। चीख पुकार पर दौड़े परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने उसका इलाज शुरू कर दिया। कहा अब वह खतरे से बाहर है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




