Raebareli News: सोते समय किशोरी को सांप ने काटा, जिला अस्पताल से एम्स रेफर
हिन्दुस्तान, रायबरेली
Raebareli News: रायबरेली के पहरेमऊ गांव में रात करीब डेढ़ बजे घर में सो रही 14 वर्षीय अराधना तिवारी को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एम्स रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, किशोरी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

Raebareli News: महराजगंज (रायबरेली) संवाददाता। चंदापुर थाना क्षेत्र के पहरेमऊ गांव में सोते समय 14 वर्षीय किशोरी को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना बीती रात करीब डेढ़ बजे की है। चंदापुर थाना क्षेत्र के पहरेमऊ गांव निवासी अराधना तिवारी (14) पुत्री विनय प्रकाश तिवारी रात में घर में सो रही थी, तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजनों को जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे एम्स रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक अभी भी अराधना की हालत गंभीर बनी हुई है।

