Raebareli News: ट्रक की टक्कर में घायल बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

Raebareli News: शिवगढ़ के मनऊ खेड़ा गांव में बुधवार को ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय इंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया, speeding trucks से बचने के लिए ब्रेकर बनाने की मांग की।

ट्रक की टक्कर में घायल बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम
ट्रक की टक्कर में घायल बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

Raebareli News: शिवगढ़ (रायबरेली) संवाददाता। स्टेट हाईवे बांदा-बहराइच मार्ग पर मनऊ खेड़ा गांव के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर से घायल हुए 10 वर्षीय इंद्रपाल की ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को शव घर पहुंचने पर परिजन बिलख पड़े। अंतिम संस्कार के बाद मोहल्ले के लोगों ने स्टेट हाईवे बांदा-बहराइच पर कुछ मिनट के लिए जाम लगा दिया। मनऊ खेड़ा निवासी राजेश कुमार का पुत्र इंद्रपाल (10)अपनी बहन आशा के साथ बुधवार को साइकिल से घर लौट रहा था। गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी थी।

हादसे में साइकिल पर पीछे बैठे इंद्रपाल के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए थे, जबकि आशा को मामूली चोटें आई थीं। दोनों को सीएचसी शिवगढ़ ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने इंद्रपाल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंद्रपाल की मौत के बाद अंतिम संस्कार करने के बाद सभासद संतोष कुमार, जगरूप, मनोज कुमार, सियाराम, अवधेश कुमार सहित मोहल्ले के लोगों ने हाईवे पर कुछ मिनट के लिए जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मनऊ खेड़ा के पास आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों के मुताबिक लगभग हर सप्ताह दुर्घटना में किसी की मौत या घायल होने की घटना सामने आ रही है। ग्रामीणों ने मनऊ खेड़ा के दोनों ओर ब्रेकर बनाए जाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और उनकी मांग को संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि स्टेट हाईवे पर गांव के लोग एकत्र हुए थे। ग्रामीण मनऊ खेड़ा के दोनों ओर ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरायबरेलीRaebareli News: ट्रक की टक्कर में घायल बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम