Hindi NewsUP NewsPWD will build roads, widening, bridges and bypasses in many districts of UP with 1000 crores
यूपी में 1000 करोड़ से कई जिलों की बदलेगी सूरत, PWD बनवाएगा सड़कें, चौड़ीकरण, पुल और बाईपास

यूपी में 1000 करोड़ से कई जिलों की बदलेगी सूरत, PWD बनवाएगा सड़कें, चौड़ीकरण, पुल और बाईपास

संक्षेप:

 यूपी में 1000 करोड़ रुपये से कई जिलों में काम कराने जा रहा है। सड़कें बनेगी, सड़कों का चौड़ीकरण होगा। मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके साथ पुल बनेंगे। बाइपास का निर्माण भी होगा। इसके लिए मंजूरी मिल गई है।

Sep 10, 2025 09:21 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के कई जिलों की सूरत बदलने जा रही है। जिलों में सड़कें बनेगी, सड़कों का चौड़ीकरण होगा। मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके साथ पुल बनेंगे। बाइपास का निर्माण भी होगा। योगी सरकार ने मंजूरी दे दी है। शासन की व्यय वित्त समिति ने लोक निर्माण विभाग की 1000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं पर अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शासन को 22 हजार करोड़ रुपये की कार्ययोजनाएं भेजी गई हैं, जिनकी इसी तरह चरणवार स्वीकृति होगी।

शासन से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वीकृत परियोजनाओं में सड़कों का निर्माण, उनका चौड़ीकरण, बाईपास और पुल शामिल हैं। स्वीकृत परियोजनाओं में लखनऊ में हजरतगंज से जियामऊ होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे तक विशेष मरम्मत काम शामिल है। यह सड़क खराब होने से राहगीरों को दिक्कतें होती हैं। अब मरम्मत कार्य के बाद आने-जाने में आसानी होगी। सीतापुर में रामकोट-वजीरनगर-दधनामऊ मार्ग, सीतापुर-इटिया मार्ग और लखीमपुर खीरी में बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी मिली है। इन जिलों में मरम्मत कार्य और चौड़ीकरण होने लोगों का सफर आसान होगा। चौड़ीकरण हो जाने शहरवासियों को जाम जैसी समस्या से निजात मिल जाएगा। लोग सड़क पर फर्राटा भर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:यूपी के हर तहसील में खुलेगा एडवांस्ड स्किल ट्रेनिंग सेंटर
ये भी पढ़ें:यूपी में अब इन लोगों को नहीं मिल सकेगा पट्टा, नियमों में बदलाव की तैयारी

परियोजनाओं से लखीमपुर खीरी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, बहराइच, गोंडा, जौनपुर, चंदौली, कन्नौज, फर्रुखाबाद, रामपुर, बिजनौर, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, कानपुर देहात, अमरोहा, प्रयागराज, कौशाम्बी, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीरनगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, बांदा, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, कासगंज, मथुरा, फिरोजाबाद और बलिया की सड़कें भी शामिल हैं। इन शहरों में सड़कें बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |