2029 में चुनाव लड़ने पर फिर बोले बृजभूषण- जनता ने रिटायर नहीं किया; BJP ने बेटे को टिकट दिया

Nov 27, 2025 07:05 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के कैसरगंज से बीजेपी के पूर्व सासंद बृजभूषण शरण सिंह ने चुनाव लड़ने को लेकर फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे परिस्थितिजन्य रूप से रिटायर कर दिया गया, लेकिन जनता ने मुझे रिटायर नहीं किया है।

2029 में चुनाव लड़ने पर फिर बोले बृजभूषण- जनता ने रिटायर नहीं किया; BJP ने बेटे को टिकट दिया

यूपी के कैसरगंज से बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मुझे परिस्थितिजन्य रूप से रिटायर कर दिया गया, लेकिन जनता ने मुझे रिटायर नहीं किया है। देवीपाटन मंडल की जनता का मुझे फिर आगे बढ़ाने की शक्ति देता है। बीजेपी ने बीते चुनाव में उनके पुत्र को टिकट दिया। लेकिन जनभावना अब भी उनके साथ है। जनता की इच्छा का सम्मान करते हुए 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय कर लिया है। पूर्व सांसद बृजभूषण गुरुवार को भगवतीगंज क्षेत्र में पूर्व सभासद के घर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ करने पहुंचे थे।

नगर के भगवती गंज क्षेत्र में भक्ति भाव व श्रद्धा के बीच श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इसके पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं युवाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे यात्रा के दौरान श्रद्धालु गण राधे-राधे वी जय श्री कृष्णा के जयकारे लगाते रहे। भागवत कथा में पहुंचे कैसरगंज पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। पूर्व सांसद ने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली शिक्षा है। हर व्यक्ति को कम से कम एक बार कथा अवश्य सुननी चाहिए। यह मन वचन और कर्म को पवित्र करती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।

इसके पूर्व मुख्य यजमान सत्यवती मिश्रा एवं राजेंद्र मिश्रा ने विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी। रामकोट अयोध्या स्थित श्री रामलला सदन देवस्थान के अध्यक्ष व ख्याति प्राप्त कथावाचक राघवाचार्य जी महाराज ने प्रथम दिवस की कथा में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप तथा भक्त ध्रुव चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धर्म और भक्ति आत्मा को शुद्ध कर जीवन को सहज बनाते हैं। कार्यक्रम में सदर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, समाजसेवी संजय मिश्रा, अनन्य गौरव मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी, विक्की सिंह, गोविंद सोनकर, सुरेंद्र मिश्रा, वैभव मिश्रा, धर्मेंद्र, पिंटू, सत्येंद्र मिश्रा, उमानाथ मिश्रा व ध्रुवनाथ मिश्रा मौजूद रहे।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |