100 करोड़ के फर्जी बीमा घोटाले पर बड़ा एक्शन, सरगना समेत तीन आरोपियों की संपत्ति कुर्क

Jan 13, 2026 10:22 am ISTPawan Kumar Sharma संभल
share

12 राज्यों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जी बीमा घोटाला करने वाले गिरोह पर संभल पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सरगना और उसके दो साथियों की 11.89 करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर ली।

100 करोड़ के फर्जी बीमा घोटाले पर बड़ा एक्शन, सरगना समेत तीन आरोपियों की संपत्ति कुर्क

12 राज्यों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जी बीमा घोटाला करने वाले गिरोह पर संभल पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सरगना ओंकारेश्वर मिश्रा और उसके दो साथियों की संभल, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर और वाराणसी स्थित करीब 11.89 करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर ली। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस के अनुसार, गिरोह के वाराणसी निवासी सरगना ओंकारेश्वर मिश्रा करन की 1.26 करोड़ , बबराला के सचिन शर्मा उर्फ मोनू की 9.18 करोड़ और उसके भाई गौरव शर्मा की 1.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। रजपुरा थाना पुलिस ने 18 जनवरी 2025 की रात ओंकारेश्वर मिश्रा को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि गिरोह ने मृत और बीमार लोगों के नाम पर बीमा कराकर 100 करोड़ से अधिक की राशि हड़प ली।

संभल समेत कई जिलों में दर्ज है मुकदमें

पुलिस जांच में गिरोह के तार साइबर अपराध और अन्य धोखाधड़ी नेटवर्क से भी जुड़े पाए गए। संभल समेत मुरादाबाद, बदायूं, एटा सहित कई जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं। अब तक 64 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। न्यायालय के आदेश के बाद बबराला और वाराणसी में कुर्की की कार्रवाई की। बबराला में थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी और बहजोई संत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे, जहां ढोल बजवाकर मुनादी कराई गई और संपत्तियों को सील किया गया।

इस मामले में एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने बताया कि फर्जी बीमा गिरोह के सरगना समेत दो की संभल के बबराला, बदायूं, नोएडा व वाराणसी में 11.89 करोड़ की संपत्ति डीएम के आदेश पर कुर्क की गई है। इन पर सौ करोड़ बीमा घोटाला का आरोप है।

अखिलेश दुबे के फरार साथी के घर कुर्की

उधर, कानपुर में रेप के झूठे मामलों में फंसाने और रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद चर्चित वकील अखिलेश दुबे के फरार साथी अभिषेक बाजपेयी के घर पर नौबस्ता पुलिस ने शनिवार को कुर्की की। भाजपा नेता रवि सतीजा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद से आरोपित अभिषेक फरार चल रहा है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |