Hindi NewsUP Newspromotion of 10 IPS officers, including several police superintendents from Uttar Pradesh, has been approved; they w
गोरखपुर-मेरठ के SSP समेत 10 IPS अधिकारियों के प्रमोशन पर मुहर, सभी बनेंगे DIG

गोरखपुर-मेरठ के SSP समेत 10 IPS अधिकारियों के प्रमोशन पर मुहर, सभी बनेंगे DIG

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और मेरठ के एसएसपी समेत दस आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन (promotion) का रास्ता साफ हो गया है। विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की हाल ही में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इन अधिकारियों को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) रैंक पर प्रमोट करने पर मुहर लग गई है।

Dec 21, 2025 02:22 pm ISTYogesh Yadav लखनऊ
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश में कई पुलिस कप्तानों समेत दस आईपीएस अधिकारियों की प्रमोशन (promotion) का रास्ता साफ हो गया है। यह सभी आईपीएस अधिकारी 2012 बैच के अफसर हैं। विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की हाल ही में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इन अधिकारियों को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) रैंक पर प्रमोट करने पर मुहर लग गई है। इन अफसरों में गोरखपुर के एसएसपी राजकरन नैय्यर और मेरठ के एसएसपी विपिन टाडा भी शामिल हैं। इस फैसले के बाद अब जल्द ही शासन की ओर से इन अधिकारियों की नई नियुक्तियों और प्रमोशन के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इससे कई जिलों के पुलिस कप्तान भी बदल जाएंगे। डीपीसी की बैठक में जिन प्रमुख नामों पर मुहर लगी है, उनमें वर्तमान में विभिन्न महत्वपूर्ण जिलों और इकाइयों की कमान संभाल रहे अधिकारी भी शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीआईजी रैंक पर पदोन्नति मिलने के बाद इन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नियमानुसार, डीआईजी बनने के बाद अधिकारियों को रेंज की कमान या मुख्यालय में महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारी दी जाती है। गोरखपुर, मेरठ और सहारनपुर जैसे बड़े जिलों में तैनात कप्तानों (SSP) के प्रमोशन के बाद उन जिलों में नए एसएसपी की तैनाती की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें:गोली का जवाब गोली; बुलंदशहर, सहारनपुर के बाद बलिया में एनकाउंटर,4 को किया लंगड़ा

इन अधिकारियों के नामों पर लगी मुहर

राज करन नैय्यर: एसएसपी, गोरखपुर

विपिन ताडा: एसएसपी, मेरठ

आशीष तिवारी: एसएसपी, सहारनपुर

सुशील चंद्रभान: एसएसपी, एसटीएफ

सोमेन वर्मा: एसपी, मिर्जापुर

अभिषेक यादव: एसपी, पीलीभीत

संकल्प शर्मा: एसपी, लखीमपुर खीरी

यमुना प्रसाद: डीसीपी, नोएडा

हेमराज मीना: डीजीपी मुख्यालय लखनऊ

संतोष कुमार मिश्रा: डीजीपी मुख्यालय लखनऊ

प्रमोशन के बाद बदले जा सकते हैं कार्यभार

अनुशासन और प्रदर्शन रहा है आधार

2012 बैच के इन अधिकारियों के नामों पर सहमति उनके ट्रैक रिकॉर्ड, सेवा की अवधि और लॉ एंड ऑर्डर को संभालने के शानदार प्रदर्शन के आधार पर दी गई है। डीजीपी ऑफिस में तैनात हेमराज मीना और संतोष कुमार मिश्रा जैसे अधिकारियों को भी इस सूची में जगह मिली है, जो लंबे समय से मुख्यालय स्तर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस पदोन्नति के साथ ही यूपी पुलिस को नए साल की शुरुआत से पहले नई ऊर्जा और अनुभवी डीआईजी स्तर के अधिकारी मिल जाएंगे।