Hindi NewsUP NewsProminent Muslim leader Samsuddin expelled from BSP, was in charge of Lucknow-Kanpur division
कद्दावर मुस्लिम नेता समसुद्दीन राइन बसपा से निकाले गए, लखनऊ-कानपुर मंडल के थे प्रभारी

कद्दावर मुस्लिम नेता समसुद्दीन राइन बसपा से निकाले गए, लखनऊ-कानपुर मंडल के थे प्रभारी

संक्षेप: कद्दावर मुस्लिम नेता समशुद्दीन राईन बसपा से निकाल दिए गए है। बसपा ने गुटबाजी व अनुशासनहीनता के आरोप में नेता शमशुद्दीन राईन पर ऐक्शन हुआ है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने बयान जारी कर दिया गया है।

Thu, 23 Oct 2025 02:08 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एैकशन लिया है। कद्दावर मुस्लिम नेता समसुद्दीन रायनी को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है । बसपा पार्टी ने उन्हें गुटबाजी व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप में उन्हें बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर निकाला गया है ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बाद बसपा में रायनी बड़े मुस्लिम नेता माने जाते हैं । पार्टी संगठन में बदलाव व फेरबदल से पहले निष्क्रिय और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है । बर्खास्त किए गए समशुद्दीन राईन लखनऊ और कानपुर मंडल के प्रभारी थे। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने बयान जारी कर दिया गया है।

जारी किए गए बयान में कहा गया है कि राईन पार्टी में गुटबाजी और अनुशासनहीनता कर रहे थे। उन्हें इस संबंध में चेतावनी भी दी गई लेकिन उन्होंने कार्यशैली में सुधार नहीं किया। ऐसे में उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा में ये कद्दावर मुस्लिम नेता माने जाते थे कुछ दिनों से इनकी शिकायते मिल रही थी।

ये भी पढ़ें:बसपा में फिर फेरबदल : मुनकाद की जगह जाफर , विक्रम सिंह बने मुख्य मंडल प्रभारी

आपको बता दें कि बसपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुट गई है। बसपा पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है और वह हर हाल में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर जोर दे रही है। प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने 19 अक्तूबर को बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर आगे की रणनीति तय की है। वहीं बसपा पार्टी में फेरबदल भी जारी है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |