Hindi NewsUP Newsprof jp saini has been appointed as the new vice chancellor of lucknow university he is currently vc of mmmut gorakhpur
प्रो.जेपी सैनी होंगे लखनऊ विश्वविद्यालय के नए कुलपति, अभी एमएमएमयूटी गोरखपुर के हैं वीसी

प्रो.जेपी सैनी होंगे लखनऊ विश्वविद्यालय के नए कुलपति, अभी एमएमएमयूटी गोरखपुर के हैं वीसी

संक्षेप:

प्रो.जेपी सैनी को लखनऊ विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो.सैनी वर्तमान में गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्विविद्यालय (एमएमएमयूटी) के कुलपति हैं। कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया है।

Jan 03, 2026 04:55 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रो.जेपी सैनी को लखनऊ विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो.सैनी वर्तमान में गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्विविद्यालय (एमएमएमयूटी) के कुलपति हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो.जेपी सैनी की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस आदेश में लिखा है कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्विविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12 की उपधारा-1 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रो.जय प्रकाश सैनी कुलपति, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:BJP नेताओं को जल्द मिलेगी खुशखबरी, योगी-पंकज चौधरी की मुलाकात के बाद मिले संकेत

कौन हैं प्रो.जे.पी सैनी

प्रो.जेपी सैनी का पूरा नाम प्रो.जय प्रकाश सैनी है। उन्होंने 1987 में केएनआइटी सुल्तानपुर से इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद 1996 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एमटेक किया। इसके बाद 2001 में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से पीएचडी भी की। इन सबके बीच डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड, कानपुर के निदेशक दो बार बने। जुलाई 2017 से सितंबर 2018 तक नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाले।

ये भी पढ़ें:दोनों पक्का कहीं खाने पर मिले होंगे, योगी ने रविकिशन और संजय निषाद की ली चुटकी

इस बीच इसी इंस्टीट्यूट को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाया। इसके बाद वहां के पहले कुलपति बने। नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति के दौरान ही एमएमयूटी के कुलपति की जिम्मेदारी 26 सितंबर 2023 को सौंपी गई। इसके बाद से एमएमयूटी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा है। एमएमएमयूटी को जब विवि का दर्जा नहीं मिला था तो प्रो. सैनी यहां के प्राचार्य के तौर पर जिम्मेदारी संभाल चुके थे।

कुलपति रहते एमएमएमयूटी को 2025 की एनआईआरएफ रैंकिंग में विश्वविद्यालय को ओवरआल श्रेणी में 99वी, इंजीनियरिंग श्रेणी में 60वीं, विश्वविद्यालय श्रेणी में 68वीं, मैनेजमेंट में 83वीं व राज्य विश्वविद्यालय में 23वीं रैंक हासिल कराई। इसके अलावा प्रो. सैनी के 200 से ज्यादा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति बनाए जाने संबंधी तीन जनवरी 2026 को जारी हुआ है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि प्रो.जेपी सैनी, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव और लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव को भेजी गई है। नियुक्ति आदेश पर कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ.सुधीर एम.बोबडे के दस्तखत हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |