Hindi NewsUP NewsProcess to regularize these contract teachers in UP has begun, with screening starting from October 31st
यूपी में इन संविदा शिक्षकों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू, 31 अक्तूबर से स्क्रीनिंग

यूपी में इन संविदा शिक्षकों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू, 31 अक्तूबर से स्क्रीनिंग

संक्षेप:

यूपी में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में काम कर रहे पात्र संविदा विशेष शिक्षकों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मानक के अनुसार अर्हता रखते हैं, उनकी स्क्रीनिंग का काम 31 अक्तूबर से शुरू होगा।

Thu, 30 Oct 2025 06:11 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में काम कर रहे पात्र संविदा विशेष शिक्षकों को नियमित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे संविदा विशेष शिक्षक जो टीईटी, सीटीईटी और आरसीआई के मानक के अनुसार अर्हता रखते हैं, उनकी स्क्रीनिंग का काम 31 अक्तूबर से शुरू होगा। अलग-अलग जिलों में सत्यापन का कार्य 26 नवंबर तक चलेगा। बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इसके संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मानक के अनुसार विशेष शिक्षकों की नियुक्ति होगी। करीब पांच हजार पदों पर पहले उन्हें अवसर दिया जाएगा जो कि वर्षों से संविदा पर विशेष शिक्षक के रूप में दिव्यांग छात्रों को पढ़ा रहे हैं। फिर इनसे बचे हुए पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। निशातगंज स्थित राज्य आयुक्त दिव्यांगजन कार्यालय में इनके अभिलेखों की स्क्रीनिंग होगी। अभिलेखों की जांच 31 अक्तूबर को लखनऊ, हरदोई व सीतापुर जिलों के संविदा विशेष शिक्षकों से शुरू होगी। वहीं 26 नवंबर को कानपुर देहात, कन्नौज व मुजफ्फरनगर जिलों के संविदा विशेष शिक्षकों के अभिलेखों की जांच से खत्म होगी। सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को समय-सारिणी भेज दी गई है।

10 मंडलों में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों की तैनाती

प्रदेश में 10 मंडलों में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। स्नातक व स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को इन पदों पर तैनात किया गया है। अभी तक सिर्फ आठ मंडलों में ही क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी तैनात हैं। ऐसे में उनके ऊपर दूसरे मंडलों के कार्यों का भी बोझ है। अब प्रत्येक मंडल में एक-एक क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी तैनात होने से डिग्री कॉलेजों की बेहतर ढंग से निगरानी हो सकेगी।

इन्हें यहां तैनाती

डॉ. सुषमा देवी को चित्रकूट मंडल का क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं डॉ. चंद्र प्रकाश को विंध्यांचल, डॉ. गुरसेब सिंह मोदी को अलीगढ़, डॉ. रमेश कुमार सिंह को आजमगढ़, डॉ. श्याम शंकर सिंह को अयोध्या, डॉ. जय प्रकाश सिंह को बस्ती, डॉ. सुधा पांडेय को प्रयागराज, डॉ. यशोधरा शर्मा को सहारनपुर, डॉ. सुमन गुप्ता को मुरादाबाद व प्रो. अतुल शर्मा को देवीपाटन का क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। विशेष सचिव, उच्च शिक्षा गिरिजेश त्यागी की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:3 साल तक निवेश नहीं तो भूमि आवंटन रद्द करें, योगी के एक्सप्रेस पर भी निर्देश
ये भी पढ़ें:बाराबंकी-छपरा तक 5वीं लाइन के लिए सर्वे की तैयारी, रेलवे बोर्ड ने मांगा प्रस्ताव
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |