प्यार में धर्म परिवर्तन का दबाव, इनकार पर युवती की हत्या, एनकाउंटर में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

प्यार में धर्म परिवर्तन का दबाव, इनकार पर युवती की हत्या, एनकाउंटर में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

यूपी के सुलतानपुर में एक गांव की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला हत्या में तब्दील हो गया है। मामले युवती की मां ने आरोप लगाया है कि युवक से शमीम व उसके परिजनों ने युवती पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया था। युवक और युवती की बातचीत होती थी।

Aug 20, 2025 01:20 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी में सुलतानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला हत्या में तब्दील हो गया है। आरोप लगाया है कि ग्राम नारामधईपुर निवासी शमीम पुत्र इसराईल व उसके परिजनों ने युवती पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया था। मना करने पर षड्यंत्रपूर्वक युवती की हत्या कर शव को अंबेडकर नगर रेलवे फुट ब्रिज पर फांसी के फंदे से लटका दिया गया। बताया जा रहा है कि युवती प्रेम का प्रसंग था। युवक की युवती से बातचीत होती थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मृतका की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ममरेजपुर टांडा, जिला अम्बेडकर नगर में सिलाई व कम्प्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण कर रही थी। 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व पर वह घर आई थी और अगले दिन प्रशिक्षण केंद्र के लिए निकली थी। लेकिन उसी दिन दोपहर बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। युवती की मां कहना है। बेटी की युवक से बातचीत होती थी। युवती के मां का आरोप है कि शमीम, उसके पिता इसराईल और भाई वसीम तथा कसीम लगातार युवती पर इस्लाम धर्म अपनाकर शादी करने का दबाव डाल रहे थे। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिजनों का कहना है कि इन्हीं रंजिशों के चलते युवती की हत्या की गई। इसी मामले में मुख्य आरोपी शमीम को पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ में दबोच लिया। बताया जाता है कि शमीम दोस्तपुर ब्लॉक चौराहे से कादीपुर की ओर जा रहा था। बेथरा नहर के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो शमीम ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से शमीम के दाहिने पैर में चोट आई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

read moreये भी पढ़ें:
दोस्तों में पत्नियों की अदला-बदली की अजब कहानी, पुलिस भी चकरा गई
शादी के 25 साल बाद प्रेमी संग कमरे में थी पत्नी, पति ने रंगेहाथ दोनों पकड़ा,फिर.

गौरतलब है कि पहले 18 अगस्त की रात युवती के गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी बीच अंबेडकरनगर में अकबरपुर कोतवाली के मिरानपुर के पास युवती का शव लटका मिला था। पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। शव के पास रखे बैग की तलाशी ली, जिसमें मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतका की पहचान दोस्तपुर थाना के एक गांव की युवती के रूप में हुई। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला हत्या में बदलते हुए नामजद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू की।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |