Hindi NewsUP NewsPresiding Officers Conference in UP from 19th, Lok Sabha Speaker to inaugurate; visit Ayodhya ram mandir on 22nd January
UP में पीठासीन अधिकारी सम्मेलन 19 से, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ; 22 को जाएंगे राम मंदिर

UP में पीठासीन अधिकारी सम्मेलन 19 से, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ; 22 को जाएंगे राम मंदिर

संक्षेप:

यूपी में पीठासीन अधिकारी सम्मेलन 19 जनवरी से शुरू होगा।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला इसका शुभारंभ करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य विशिष्ठ अतिथि मौजूद रहेंगे। सभी सदस्य 22 को अयोध्या जाएंगे।

Dec 29, 2025 08:00 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन 19, 20 व 21 जनवरी को यूपी विधानसभा में होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला इसका शुभारंभ करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य विशिष्ठ अतिथि मौजूद रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के समापन सत्र में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहेंगी। सम्मेलन का विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। सम्मेलन में देश की सभी विधासनभाओं के पीठासीन अधिकारी हिस्सा लेंगे। पीठासीन अधिकारियों को 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लाल के दर्शन कराया जाएगा। श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष 22 जनवरी को ही पूरे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी से पूर्व मीडियाकर्मियों के लिए संसदीय पत्रकारिता पर एक सत्र भी आयोजित होगा।

शीतकालीन सत्र की कार्यवाहीं नहीं हुई स्थागित

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि शीतकालीन सत्र की कार्यवाही एक बार भी स्थगित नहीं हुई। शीतकालीन सत्र के दौरान उन्हें पहली बार विधानसभा में वंदेमातरम गीत पूरा गाने का अवसर मिला। सदन में बहुत से सदस्यों ने वंदेमातरम पर चर्चा की, जबकि बहुत से सदस्यों को शिकायत रह गई कि उन्हें इस पर बोलने का अवसर नहीं मिला।

सदस्यों को पढ़कर आना चाहिए बिल

उन्होंने कहा कि बतौर विधानसभा अध्यक्ष चार साल के कार्यकाल में तीन बार सभी विधायकों के साथ अलग-अलग ग्रुपों में विभिन्न विषयों पर संवाद का अवसर मिला। विधायकों के साथ जल्द वह संवाद करेंगे। इस बार उन्हें विभिन्न विधेयकों को पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। अगले सत्र में किसी भी सदस्य को अचानक किसी बिल पर बोलने के लिए आमंत्रित करेंगे। जो हाथ नहीं भी उठाएगा, उसे भी अचानक बिल पर बोलने के लिए आमंत्रित करेंगे।

ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा बदलाव, कई मंत्रियों की क्यों उड़ी नींद?
ये भी पढ़ें:यूपी में शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या

24.50 घंटे चला शीतकालीन सत्र

सदन के कुल उपवेशन - चार

सदन चलने की कुल अवधि - 24 घंटा 50 मिनट

स्थगन की अवधि - शून्य

प्राप्त प्रश्न - 2776 (इनमें 2650 यानी 95.46 प्रतिशत प्रश्न सदस्यों से आनलाइन प्राप्त हुए)

उत्तरित प्रश्न - 530

कुल प्राप्त याचिकाएं - 408

ग्राह्य की गईं याचिकाएं - 372

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |