छपरा से बाराबंकी तक चौथी रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी, ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

छपरा से बाराबंकी तक चौथी रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी से रेल नेटवर्क को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जगी है। रेलवे बोर्ड द्वारा डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद परियोजना के आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।

Railway News: छपरा से बाराबंकी तक चौथी रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी ने रेल नेटवर्क को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जगा दी है। रेलवे बोर्ड द्वारा डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद परियोजना के आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। बजट स्वीकृति मिलने पर बाराबंकी जंक्शन का महत्व और बढ़ जाएगा। साथ ही इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन और बेहतर होगा। साथ ही तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण एक साथ होने से एक ही ब्लॉक में दोनों लाइनों का काम पूरा हो जाएगा।

बाराबंकी पहले से ही लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, गोंडा और वाराणसी की ओर जाने वाले रेल मार्गों का प्रमुख जंक्शन है। वर्तमान में बाराबंकी गोरखपुर रूट पर ट्रेनों का अत्यधिक दबाव है, जिसके कारण कई बार ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ता है। इस रूट पर करीब 90 ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें मालगाड़ियां भी शामिल हैं। इस रेलखंड पर मात्र दो लाइनें होने से कई बार ट्रेनों को जगह-जगह रोकना पड़ता है। इससे ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होता है। चौथी लाइन बनने से यात्री और मालगाड़ियों के लिए अलग-अलग ट्रैक उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार होगा।

425 किमी लंबाई में चौथी लाइन बिछाने के लिए किया जा रहा सर्वे पूरा हो चुका

रेलवे सूत्रों के अनुसार इस परियोजना के पूरा होने के बाद बाराबंकी से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की गति बढ़ेगी और माल परिवहन भी अधिक सुगम होगा। इससे जिले के व्यापार, कृषि उत्पादों की ढुलाई और औद्योगिक गतिविधियों को भी लाभ मिलने की संभावना है। छपरा से बाराबंकी तक 425 किमी लंबाई में चौथी लाइन बिछाने के लिए किया जा रहा सर्वे पूरा हो चुका है। सर्वे पूरा होने के साथ ही एनईआर द्वारा भेजी गई डीपीआर पर रेलवे बोर्ड ने सहमति भी दे दी है। नई व्यवस्था के तहत इस रूट पर तीसरी लाइन के साथ-साथ चौथी लाइन बिछाई जाएगी। दोनों लाइनों का निर्माण एक साथ किये जाने से ट्रेनों का संचालन कम प्रभावित होगा। एक ही ब्लॉक में दोनों लाइनों का काम पूरा किया जा सकेगा। छपरा से बाराबंकी तक 81 किमी लंबाई में तीसरी लाइन बिछाई जा चुकी है। शेष पर काम तेजी से चल रहा है। अप व डाउन लाइन में दो-दो ट्रैक होने पर ट्रेनों को और रफ्तार मिलेगी।

इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गोरखपुर सुमित कुमार ने बताया कि छपरा से बाराबंकी के बीच तीसरी व चौथी लाइन का निर्माण होना है। लेकिन इन रूटों का निर्माण अलग-अलग खंडों में किया जाना है। कुछ स्थान पर कार्य हो रहा है। कुछ जगहों पर सर्वे पूरा हो चुका है और कुछ चिह्नित रेल खंड के बीच सर्वे कार्य कराया जा रहा है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsछपरा से बाराबंकी तक चौथी रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी, ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार