यूपी में 76वां जिला बनाने की तैयारी, तीन तहसीलों को मिलाकर बनेगा ‘कल्याण सिंह नगर’

Dinesh Rathour अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता
Follow us on Google News
share

यूपी में अब 76वां जिला बनाने की तैयारी है। अलीगढ़ और बुलंदशहर के क्षेत्र को काटकर पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर बनाया जा सकता है। इसको लेकर पूर्व सांसद सीएम योगी से मांग कर चुके हैं।

यूपी में 76वां जिला बनाने की तैयारी, तीन तहसीलों को मिलाकर बनेगा ‘कल्याण सिंह नगर’

यूपी में अब एक और नया जिला बनाने की तैयारी चल रही है। यह जिला अलीगढ़ और बुलंदशहर के क्षेत्र को काटकर पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर बनाया जा सकता है। इसको लेकर पूर्व सीएम के बेटे और पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू की सीएम योगी से पिछले दिनों की गई मांग पर राजस्व परिषद के आयुक्त ने कार्यवाही शुरू कर दी है। इस संबंध में दोनों जनपदों के डीएम को पत्र भेजते हुए कमिश्नर के जरिए आख्या मांगी गई है। पूर्व सांसद ने बुलंदशहर की तहसील डिबाई, अलीगढ़ की अतरौली और गंगीरी कस्बे को नई तहसील के रूप में बनाते हुए कल्याण सिंह नगर नाम से नया जिला बनाने का प्रस्ताव रखा है।

पूर्व सांसद ने एक अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मांग पत्र भेजा था। जिसमें लिखा था कि उनके पिता कल्याण सिंह ने अपना पूरा जीवन समाज के विकास के लिए बलिदान कर दिया था। वह अपने क्षेत्र अतरौली से लगातार विषम परस्थितियों में भी चुनकर आते रहे हैं। पार्टी द्वारा जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, उन्होंने पूरी निष्ठा से काम किया। अब उनके क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लोग कहते हैं कि बाबूजी ने प्रदेश का विकास तो चहुमुंखी रूप से किया, लेकिन अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों की तरह जन्मभूमि, कर्मभूमि, अतरौली को वह ऊंचाई देने में कुछ कमी रह गई। पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यक्षेत्र अतरौली और बुलंदशहर जिले के डिबाई में भी रहा है। यह क्षेत्र भी विकास की आशा रखता है।

Voice of UP

अलीगढ़ और बुलंदशहर जिले में एनसीआर से लगे कई भाग तो विकसित हैं, लेकिन अतरौली और डिबाई क्षेत्र के लोग अब भी तेजी से होने वाले विकास की आस लगाए हुए हैं। पूर्व की सरकारों ने विभिन्न महापुरुषों के नाम पर नए जिलों का सृजन कर उनका नामकरण उस समाज को सम्मान दिया है। पत्र में उल्लेख किया कि कल्याण सिंह जैसे महापुरुषों को उनके क्षेत्र, स्थान व प्रदेश की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता है, लेकिन उनकी इच्छा है कि पदम विभूषण कल्याण सिंह के नाम पर उनकी जन्मभूमि गांव मढ़ौली तहसील अतरौली में एक नया जिला सृजन किया जाए।

इसका क्षेत्र बुलंदशहर की तहसील डिबाई, अलीगढ़ की अतरौली व गंगीरी को नई तहसील के रूप में बनाते हुए कल्याण सिंह नगर के नाम पार नया जिला बनाया गया। इस पत्र के बाद राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव के प्रभारी अधिकारी राम कुमार द्विवेदी की ओर से अलीगढ़ और बुलंदशहर के डीएम को एक पत्र भेजा गया है। इसमें नई तहसील और जिला सृजन को लेकर निर्धारित मानक के आलोक में औचित्यपूर्ण आख्या कमिश्नर के माध्यम से परिषद को उपलब्ध कराई जाए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।