Hindi NewsUP NewsPreparations to start flights from Agra to Varanasi and Chennai tourists may increase from November
इस शहर से गोवा, वाराणसी और चेन्नई की फ्लाइट शुरू करने की तैयारी, नवंबर से बढ़ सकते हैं पर्यटक

इस शहर से गोवा, वाराणसी और चेन्नई की फ्लाइट शुरू करने की तैयारी, नवंबर से बढ़ सकते हैं पर्यटक

संक्षेप:

आगरा में नवंबर से गोवा, वाराणसी और चेन्न‌ई के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी है। पर्यटन सीजन में पर्यटकों को सुविधाएं देने के उद्देश्य से इन शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने की योजना है।

Mon, 27 Oct 2025 09:46 PMDinesh Rathour आगरा, विशेष संवाददाता
share Share
Follow Us on

आगरा में नवंबर से गोवा, वाराणसी और चेन्न‌ई के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी है। पर्यटन सीजन में पर्यटकों को सुविधाएं देने के उद्देश्य से इन शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने की योजना है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नई फ्लाइट का शेड्यूल तैयार कर रहा है। अभी हैदराबाद, अहमदाबाद, बेंगलुरु और मुंबई के लिए फ्लाइट संचालित हो रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल फ्लाइटों की संख्या बढ़ाने को लेकर कई बार प्रयास कर चुके हैं। उन्होंने गोवा, चेन्नई और वाराणसी के लिए नई फ्लाइट शुरू कराने के लिए भी नागर विमानन मंत्री से बात की थी। अब इन तीनों फ्लाइटों को शुरू करने की कवायद शुरू हो रही है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो नवंबर से ये तीनों फ्लाइट शुरू हो सकती हैं। इसके लिए शेड्यूलिंग हो रही है। फ्लाइट का क्या समय रहेगा।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण कुछ नई हवाई कंपनियों से भी संपर्क कर रहा है। इनसे बात बन गई तो फिर शेड्यूल के आधार पर उनसे टेक्निकल परीक्षण कराने के बाद इन शहरों के लिए फ्लाइट शुरू की जा सकती है। फ्लाइट के संबंध में एक हवाई कंपनी के प्रतिनिधियों ने तो कुछ दिनों पहले हवाई अड्डे का तकनीकी परीक्षण भी कर लिया था। उसकी रिपोर्ट भी तैयार हो चुकी है। यदि ये तीनों फ्लाइट शुरू हो गईं तो पर्यटकों को काफी फायदा होगा। साथ ही एयरपोर्ट से फ्लाइटों की संख्या चार से बढ़कर सात हो जाएगी।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |