Hindi NewsUP NewsPreparations have begun for conducting up panchayat elections and ballot papers have started arriving districts
यूपी में पंचायत चुनाव कराने को लेकर तैयारी शुरू, जिलों में होने लगा ये काम, जानें पूरा अपडेट

यूपी में पंचायत चुनाव कराने को लेकर तैयारी शुरू, जिलों में होने लगा ये काम, जानें पूरा अपडेट

संक्षेप:

पंचायत चुनाव कराने को लेकर निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण की पहली सूची जारी कर चुका है। उस पर आए दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। 28 मार्च को आयोग अंतिम सूची जारी करेगा। 

Jan 23, 2026 05:24 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी पंचायत चुनाव कराने को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव से सभी कार्यक्रमों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के 75 जिलों में करीब 60 करोड़ मतपत्र भेजे जाने हैं जो पहुंचने लगे हैं। बतादें कि निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण की पहली सूची जारी कर चुका है। उस पर आए दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। 28 मार्च को आयोग अंतिम सूची जारी करेगा। इसके बाद आयोग अफसरों के साथ बैठक करेगा। बैठक में ही पंचायत चुनाव की तारीखों पर फैसला लिया जाएगा। चुनाव आयोग की प्रक्रिया को देखकर यही लग रहा है कि जल्द ही पंचायत चुनाव का बिगुल बज सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ओबीसी आयोग के गठन पर सुनवाई करेगा लखनऊ हाईकोर्ट

यूपी पंचायत चुनाव से पहले पिछड़ा आयोग का गठन होना है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होनी है। दरअसल पंचायत चुनाव से पहले ओबीसी आयोग की गठन प्रक्रिया पूरी करने को लेकर हाईकोर्ट ने पीआईएल को चार फरवरी को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया था, जिस पर चार फरवरी को सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें:लेनदेन को लेकर पार्टनर ने हत्या कर युवती को दफनाया, 10 दिन बाद मिला शव

पंचायत चुनाव में एक व्यक्ति के दो जगह नहीं रहेंगे वोट

मुरादाबाद में ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में संभावित डुप्लीकेट वोटरों के नाम हटेंगे। मतदाता सूची से इन डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाने के लिए सत्यापन किया जाएगा। मुरादाबाद में मतदाता सूची में साढ़े चार लाख ऐसे मतदाता हैं जिनके दो दो जगह नाम हैं। प्रदेश स्तर से संभावितसूची मिलने के बाद इस पर सुधार किया जा रहा है। पंचायत चुनाव में पूर्व में जांच में 72 हजार नाम मिले थे। एक बार फिर छंटनी के बाद अकेले मुरादाबाद जनपद में 4.50 लाख मतदाता संभावित डुप्टीकेट मिले हैं इनमें मतदाताओं के नाम एक ही स्थान पर रखे जाएंगे। दो जगह किसी का वोट नहीं रहने दिया जाएगा।

मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन में मुरादाबाद में ग्राम पंचायतों के कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 91 हजार बताई गई थी। सूची में कुल 2.28 लाख मतदाताओं के नए नाम इस बार बढ़े वहीं 2.11 लाख मतदाताओं के नाम इस बार पुनरीक्षण में काटे जा चुके हैं। प्रदेश स्तर से जांच में प्रत्येक जिले में डुप्टीकेट मतदाताओं के नाम छांटे गए इनमें मुरादाबाद जिले में लगभग 4.50 लाख संभावित डुप्टीकेट मतदाताओं की संख्या मिली है। इन सभी की जांच करवाई जा रही है। जिससे मतदाता सूची को शुद्ध किया जा सके। पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट 28 मार्च को जारी होगी।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |