Hindi NewsUP NewsPreparations for census in UP committee to be headed by DM in every district
यूपी में जनगणना की तैयारियां तेज, हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में होगी समिति

यूपी में जनगणना की तैयारियां तेज, हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में होगी समिति

संक्षेप:

केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद उत्तर प्रदेश में 2026 की जनगणना की तैयारियों को तेजी मिल गई है। प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समितियां गठित कर दी गई हैं, जिनका कार्यकाल 1 जनवरी 2026 से 30 जून 2027 तक होगा।

Jan 09, 2026 09:53 am ISTPawan Kumar Sharma विशेष संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी करने के साथ ही यूपी में भी जनगणना की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। जनगणना के लिए प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समितियां गठित कर दी गई हैं। इन समितियों का कार्यकाल एक जनवरी 2026 से 30 जून 2027 तक होगा। इस समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे, जिनका पदनाम प्रमुख जनगणना अधिकारी भी होगा। जबकि एडीएम फाइनेंस समिति के संयोजक होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नगर निगम वाले जिलों में नगर आयुक्त भी सदस्य होंगे। इसके अलावा जिलों के सीडीओ, जिला पंचायत राज अधिकारी, बीएसए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी समिति के सदस्य होंगे। समिति जनगणना से जुड़ी तैयारियों, प्रशिक्षण, मकान सूचीकरण, जनसंख्या गणना, जिला जनगणना पुस्तिका, आंकड़ों के प्रकाशन और वित्तीय उपयोगिता प्रमाण पत्र से जुड़े सभी कार्य पूरा कराएगी।

ये भी पढ़ें:यूपी में जनगणना का पहला चरण मई-जून में होगा, करेंगे हाउस लिस्टिंग और एचएलओ

उधर, मेरठ में एसआईआर के बाद अब जनगणना की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही मास्टर ट्रेनर और अन्य अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। फिलहाल शासन की ओर से डीएम डा.वीके सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन किया गया है। वहीं, एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी को समिति का संयोजक बनाया गया है।

शासन की ओर से जारी निर्देश के तहत जनगणना-2027 में प्रथम चरण अर्थात हाउस लिस्टिंग एवं आवास जनगणना (एचएलओ) का क्षेत्रीय कार्य मई-जून 2026 में कराया जाएगा। मार्च-अप्रैल से ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी। जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन किया गया है। समिति में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), नगर आयुक्त, बेसिक शिक्षा अधिकारी(बीएसए), जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी और जनगणना कार्य निदेशालय का प्रतिनिधि सदस्य होंगे। यह समिति जनगणना-2027 की प्रारंभिक तैयारियां, प्रशिक्षण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करना, जनसंख्या गणना, आंकड़ों के प्रकाशन एवं सारणीकरण आदि कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराएगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |