प्रेमी ने मेरी बीवी को किया प्रेग्नेंट, शादी से पहले से है अफेयर, ससुराल पहुंचे दामाद ने सास की भी बताई करतूत
- अलीगढ़ जिले से प्रेम-प्रसंग का हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला और एक युवक ने जहर खा लिया। दोनों का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के जहर खाने की जानकारी जब महिला के पति को हुई तो वह ससुराल पहुंच गया।

यूपी के अलीगढ़ जिले से प्रेम-प्रसंग का हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला और एक युवक ने जहर खा लिया। दोनों का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के जहर खाने की जानकारी जब महिला के पति को हुई तो वह ससुराल पहुंच गया। महिला के पति ने पुलिस को जो बातें बताईं उसे सुनकर सभी दंग रह गए। दामाद ने सास की भी करतूतें बतानें में कोई कसर नहीं छोड़ीं। दामाद ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का शादी से पहले से किसी व्यक्ति से अफेयर चल रहा था, लेकिन इस बारे में उसकी सास ने नहीं बताया। उसे धोखे में रखा। उसकी पत्नी कई बार प्रेग्नेंट हो चुकी है, लेकिन वह हर बार गर्भपात करवा लेती है। जानकारी करने पर पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी से प्रेग्नेंट होती थी, उसकी सास को सबकुछ पता था। इसके बाद भी उसे कुछ नहीं बताया।
ससुराल पहुंचे एक युवक ने आरोप लगाते हुए कहा, उसकी पत्नी का शादी से पहले से किसी दूसरे युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उससे कई बार वह प्रेग्नेंट भी हो चुकी है। सारी बातें छिपाकर उसकी शादी मुझसे करा दी गई, लेकिन उसकी पत्नी का अपने प्रेमी से मिलना कम नहीं हुआ। चोरी-छिपे अक्सर उससे मिलती थी। शादी के बाद उसकी पत्नी अपने प्रेमी से कई बार प्रेग्नेंट हो चुकी है। जब भी वह प्रेग्नेंट होती है तो वह अपना गर्भपात करवा देती है। इस बारे में जब पत्नी से बात की गई तो कोई जवाब ही नहीं मिला।
शक होने पर वह खुद ससुराल पहुंचा और जानकारी करनी शुरू की। सच्चाई पता चलते ही मानों उसके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई हो। ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए युवक ने बताया कि गुरुवार को उसकी पत्नी घर से अचानक से गायब हो गई थी, उसने अपना फोन पर बंद कर लिया था। काफी जगह खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। बात में जानकारी हुई कि उसने प्रेमी संग मिलकर जहर खा लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई है।
विवाहिता ने प्रेमी संग खाया जहर, हालत नाजुक
पूरा मामला लोधा थाना क्षेत्र के गांव विदिरिका का है। यहां के रहने वाले 28 वर्षीय दिलखुश पुत्र सुरेश घंटरचौक इलाके के कोल्ड स्टोर पर पिछले पांच वर्ष से मजदूरी करता है। वहीं पड़ोस के गांव की एक महिला भी मजदूरी करने आती है। महिला की जवान हम उम्र बेटी का भी मां के पास आना जाना था। इसी बीच दिलखुश के उस युवती से प्रेम संबंध हो गए। दोनों में मिलना जुलना भी होने लगा। इस प्रेम संबंधों की जब दोनों परिवारों को भनक हुई तो विरोध हुआ और युवती पर बंदिश के साथ छह माह पहले खैर क्षेत्र के एक युवक से युवती की शादी कर दी गई। शादी के बाद युवती अपनी ससुराल चली गई।
बृहस्पतिवार दोपहर युवती अपनी ससुराल से खेरेश्वर चौराहे पर पहुंची। जहां उसने दिलखुश को फोन कर मिलने बुलाया। इसके बाद दोनों पैदल टहलते हुए रोरावर क्षेत्र में फ्रैट कॉरीडोर के ट्रैक के सहारे पहुंच गए। यहां दोनों ने जहर खा लिया। इसके बाद युवक ने फोन करके अपने एक दोस्त को सूचना देकर लोकेशन बता दी। पुलिस ने दोनों को बाजरा के खेत में बेसुध अवस्था में पाया। दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गा है। इंस्पेक्टर रोरावर के अनुसार युवती के परिजनों को बुलाया गया है। दोनों से बातचीत की जाएगी। अभी दोनों से बात करने के बाद ही आगे कार्रवाई पर कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने ऐसा क्यों किया, ये भी तभी स्पष्ट होगा।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


