प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगरेलिया मना रही थी पत्नी, पुलिस लेकर पहुंच गया पति
अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित होटल में एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिला को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है।

अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित एक आलीशान होटल में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पति पूरी तैयारी के साथ स्थानीय पुलिस को लेकर होटल के कमरे तक पहुंचा था। कमरे का दरवाजा खुलते ही जो नजारा दिखा, उसने पति के होश उड़ा दिए और फिर शुरू हुआ घंटों तक चलने वाला 'हाई-वोल्टेज ड्रामा'।
अचानक नजर पड़ी और खुल गया राज
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के गुलावठी का रहने वाला युवक रविवार को अपनी बहन के घर अलीगढ़ आया हुआ था। शहर में घूमते समय उसकी नजर अचानक अपनी पत्नी पर पड़ी, जो किसी अन्य युवक के साथ काफी करीब नजर आ रही थी। पति ने शोर मचाने के बजाय शांति से पत्नी और उसके साथ मौजूद युवक का पीछा करना शुरू कर दिया। उसने देखा कि पत्नी अपने साथी के साथ रामघाट रोड स्थित एक होटल में दाखिल हुई और वहां बकायदा कमरा बुक कर 'चेक-इन' किया।
पुलिस के साथ होटल में मारा छापा
जैसे ही दोनों कमरे के अंदर गए, पति ने तुरंत इलाका पुलिस को इसकी सूचना दी। क्वार्सी थाना पुलिस के मौके पर पहुंचते ही पति उन्हें लेकर सीधे उस कमरे के बाहर पहुंचा जहां उसकी पत्नी मौजूद थी। पुलिस की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ 'रंगरेलिया' मनाते हुए पकड़ी गई। पकड़े जाने के बाद कमरे के अंदर ही पति और प्रेमी के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई, जिसे पुलिस ने बामुश्किल शांत कराया।
लव मैरिज से मुकदमों तक का सफर
पति के अनुसार साढ़े तीन साल पहले उसने लव मैरिज की थी। इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और वर्तमान में उनका विवाद न्यायालय में चल रहा है। महिला ने अपने पति पर पहले से ही मुकदमा दर्ज करा रखा है और वह उससे अलग रह रही थी।
तीनों को लाया गया थाने
हंगामे के बाद पुलिस तीनों को थाने ले आई। वहां भी काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए महिला के प्रेमी मृदुल के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है। वहीं, महिला की सुरक्षा और विवाद को देखते हुए पुलिस ने उसकी मां को थाने बुलाया और महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। रामघाट रोड पर हुई यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही।
लेखक के बारे में
Yogesh Yadavयोगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।
पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।


