शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बड़ा बदलाव, केली कुंज में दीक्षा बंद

लाइव हिन्दुस्तान
share

शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत 25 सितंबर को गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल से गिरने से हुई थी। बिल्डिंग प्रेमानंद महाराज के ट्रस्ट की है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब रसिक दुलारी शरण इसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई

 Rasik Dulari Premanand Maharaj ashram news
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य रसिक दुलारी की हुई थी मौत

Premanand Maharaj : वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत की जांच चल रही है। 25 सितंबर की सुबह गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा है। वहीं उनकी मौत के बाद आश्रम की व्यवस्थाओं में काफी बदलाव किए गए हैं। केली कुंज आश्रम में दीक्षा देने का कार्यक्रम अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है. इसके साथ ही टोकन के जरिए होने वाले दर्शन भी फिलहाल बंद कर दिए गए हैं।

शिष्य रसिक दुलारी की हुई थी मौत

बता दें कि, शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत 25 सितंबर को गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल से गिरने से हुई थी। बिल्डिंग प्रेमानंद महाराज के ट्रस्ट केली कुंज की है और रसिक दुलारी वहां 3 महीने से रहते थे। इसमें प्रेमानंदजी के आश्रम से जुड़े कई शिष्य और सेवादार रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब रसिक दुलारी शरण इसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर गए। गंभीर हालत में उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उनके प्राइवेट पार्ट में भी गंभीर चोट चले थे। वहीं रसिक दुलारी के परिवार परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अश्राम के नियमों में किए गए बदलाव

वहीं रसिक दुलारी की मौत के बाद आश्राम की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, वृंदावन स्थित केली कुंज में शिष्यों की वेशभूषा को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। केली कुंज आश्रम में दीक्षा देने का कार्यक्रम अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। फिलहाल नए भक्तों को दीक्षा देने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।

दी गई ये जानकारी

वहीं 30 सितंबर 2026 को जारी सूचना के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में हुई घटनाओं को देखते हुए पूज्य महाराज जी की ओर से शिष्यों के कपड़ों को लेकर कुछ नए और सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अब केली कुंज से जुड़े सभी शिष्यों के लिए पहले की तरह सफेद और पीले रंग का अचला पहनना अनिवार्य नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक, जो भी शिष्य विरक्त या गृहस्थ हैं और किसी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, जैसे ठेला, दुकान या अन्य काम चलाते हैं, उन्हें अब सामान्य कपड़े या कुर्ता-पायजामा पहनने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह केली कुंज की सेवा से जुड़े गृहस्थ शिष्यों के लिए भी सामान्य कपड़े या कुर्ता-पायजामा पहनना अनिवार्य किया गया है। हालांकि, सफेद वस्त्र पहनने की अनुमति केवल उन विरक्त शिष्यों को होगी, जो प्रेमानंद महराज की सेवा या केली कुंज की व्यवस्था में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

Rajat Kumar

लेखक के बारे में

Rajat Kumar

रजत कुमार, बीते आठ सालों से पत्रकारिता कर रहा हूं। मैंने, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। अपने आठ साल के पत्रकारिता करियर में मैंने, प्रभात खबर, इंडिया टुडे और मनीकंट्रोल के डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम किया है। फिलहाल, लाइव हिंदुस्तान के साथ अपने पत्रकारिता के सफर को आगे बढ़ा रहा हूं।

आम लोगों की कहानियां लिखना और उन्हें सुनाना बेहद पंसद है। बीते आठ सालों से ऐसी कई कहानियों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जारी है। पत्रकारिता के इस सफर में दो लोकसभा चुनाव और पांच से अधिक विधानसभा चुनाव को कवर करने का भी मौका मिला है। चुनावी रिपोर्टिंग के साथ-साथ जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की पत्रकाारिता भी जारी है। राजनीति, क्रिकेट, सिनेमा और इतिहास पसंदीदा विषय रहे हैं। इस विषयों पर लिखना- पढ़ना जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsशिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बड़ा बदलाव