Hindi NewsUP Newspremanand ji maharaj arrangement for private discussions has been changed a new token system has been implemented
संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एकांतिक वार्तालाप के लिए अब मिलेंगे टोकन, नया सिस्टम लागू

संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एकांतिक वार्तालाप के लिए अब मिलेंगे टोकन, नया सिस्टम लागू

संक्षेप:

एकांतिक वार्तालाप की नई व्यवस्था में टोकन लेकर श्रद्धालु अगले दिन सुबह 8:15 बजे गौतम ऋषि आश्रम पहुंचेंगे, जहां टोकन के बदले उन्हें एकांतिक वार्तालाप या एकांतिक दर्शन का टोकन प्राप्त होगा। कुछ दिनों बाद व्यवस्था को और सरल किया जाएगा। इसके तहत श्रद्धालुओं को शाम के समय ही टोकन दे दिया जाएगा।

Feb 10, 2026 03:17 pm ISTAjay Singh संवाददाता, वृंदावन
share Share
Follow Us on

संत प्रेमानंद महाराज के राधा केली कुंज आश्रम में एकांतिक वार्तालाप और एकांतिक दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आश्रम प्रशासन द्वारा नया टोकन सिस्टम लागू कर दिया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार श्रद्धालुओं को अब दिन में लाइन लगानी होगी। इसके बाद शाम के समय हाथ पर नंबर लिखकर एक टोकन दिया जाएगा। बता दें कि संत प्रेमानंद के स्वास्थ्य को लेकर पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव की खबरें आती रहती हैं। हालांकि हाल में सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह स्कूटी चलाते हुए दिखे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एकांतिक वार्तालाप की नई व्यवस्था में टोकन लेकर श्रद्धालु अगले दिन सुबह 8:15 बजे गौतम ऋषि आश्रम पहुंचेंगे, जहां टोकन के बदले उन्हें एकांतिक वार्तालाप या एकांतिक दर्शन का टोकन प्राप्त होगा। आश्रम सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों बाद व्यवस्था को और सरल किया जाएगा। इसके तहत श्रद्धालुओं को शाम के समय ही टोकन दे दिया जाएगा जिससे वे अगले दिन सुबह सीधे अंदर जाकर दर्शन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:संत प्रेमानंद जी राधा रानी की शरण में पहुंचे, महाराज की झलक पाने को उमड़ी भीड़

स्कूटी चलाते दिखे थे संत प्रेमानंद

पिछले दिनों सोशल मीडिया में संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह यमुना खादर में बने एक मार्ग से स्कूटी चलाते हुए दिखाई दिए थे। लोगों ने प्रेमानंद महाराज को स्कूटी चलाते देखा तो आसपास के लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। तब उनके साथ चल रहे शिष्यों ने लोगों को ऐसा करने से रोका। वायरल वीडियो में यह सब दिख रहा था।

ये भी पढ़ें:जब पार्टनर ना करे सच्चे प्यार की कद्र, तो प्रेमानंद महाराज के ये शब्द देंगे राहत

संत प्रेमानंद की एक झलक पाने के लिए उमड़ती है भीड़

बता दें की संत प्रेमानंद की एक झलक पाने के लिए वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। लोग एकांतिक वार्तालाप में संत प्रेमानंद महाराज से जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़े प्रश्न पूछते हैं और उनके उत्तर प्राप्त करते हैं। लोगों के प्रश्नों के उत्तर में संत प्रेमानंद जी महाराज विस्तार से समझाते हैं जिनमें से कई बातें जीवन के गूढ़ रहस्यों को खोलने वाली होती हैं। संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने वालों में सामान्य जन के अलावा देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियां भी होती हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |