Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsZero Spending Reported by 28 Gram Panchayats in Prayagraj District
पंचायतों को भेजा गया पत्र, नहीं खर्च की राशि तो होगी कार्रवाई

पंचायतों को भेजा गया पत्र, नहीं खर्च की राशि तो होगी कार्रवाई

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में पंचम वित्त की मद से मिली राशि का एक भी रुपये 28 ग्राम पंचायतों ने खर्च नहीं किया। विकास कार्य होने के बावजूद पिछले वित्तीय वर्ष का खर्च शून्य है। जिला पंचायती राज अधिकारी ने नोटिस जारी...

Sep 12, 2025 10:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। पंचम वित्त की मद से मिली राशि का एक भी रुपये जिले की 28 ग्राम पंचायतों ने खर्च नहीं किया गया। पंचायतों में विकास कार्य हुए हैं, इसके बाद भी पिछले वित्तीय वर्ष का खर्च शून्य है। जिसके बाद जिला पंचायती राज अधिकारी की ओर से सभी को शुक्रवार को नोटिस भेज दिया गया अगर खर्च न किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में बहारिया ब्लॉक के चक बहादुरपुर उर्फ चकिया, भगवतपुर ब्लॉक की लखनपुर, धनुपरु के अमेपुर, बानपुरवा पारातिपुर, चकिया गिरदोक्त, काजीपुर, खराहा, हंडिया ब्लॉक के अवसानपुर, बाला, पुरे बनाई, होलागढ़ ब्लॉक की अरुवाह, जसरा ब्लॉक की देवरिया, करछना ब्लॉक की नीबी, कौंधियारा ब्लॉक की बकरावां, कोरांव की कुदार, मांडा की महुवा कला, ओटी, साइबेसा, उल्दा, सहसों की बेल्वा, सैदाबाद की रसूलपुर मवाइया, शंकरगढ़ की नेवरिया, पहारी कल्यान, शृंग्वेरपुर धाम ब्लॉक की सरैया उर्फ कोरारी, उरुवा की छतवा उपरहार, उरुवा की कनेदा उपरहर ग्राम पंचायत में एक भी रुपये खर्च नहीं किए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि दो दिन में सभी को राशि खर्च करने के लिए कहा गया है। ऐसा न होने पर माना जाएगा कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य नहीं हुए हैं।