जीरो रोड बस अड्डे के पुनर्विकास के बीच सड़क पर बसों का जमावड़ा

Piyush Kumar Srivastava हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में जीरो रोड बस अड्डे का पुनर्विकास तेजी से चल रहा है। डीजीएस टाउनशिप कंपनी द्वारा किए जा रहे इस कार्य में आधुनिक सुविधाओं से लैस होटल और रेस्टोरेंट शामिल होंगे। निर्माण के कारण बसों का संचालन बंद है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जीरो रोड बस अड्डे के पुनर्विकास के बीच सड़क पर बसों का जमावड़ा

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जीरो रोड बस अड्डे के पुनर्विकास का काम तेजी से चल रहा है। पीपीपी मॉडल पर डीजीएस टाउनशिप कंपनी की ओर से बस अड्डे को आधुनिक स्वरूप देने का कार्य किया जा रहा है। प्रस्तावित बहुमंजिला इमारत में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होटल, रेस्टोरेंट, प्रतीक्षालय, सीसीटीवी निगरानी समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

निर्माण कार्य की स्थिति

वर्तमान में बस अड्डे के चारों ओर बाउंड्री बनाने के बाद बेसमेंट निर्माण के लिए खोदाई का काम चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते जीरो रोड बस अड्डे से बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। जीरो रोड बस अड्डे से पहले विंध्याचल, मिर्जापुर, सोनभद्र, ओबरा, शक्तिनगर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, खजुराहो और रीवा समेत कई महत्वपूर्ण रूटों की बसें संचालित होती थीं, जो अब नैनी स्थित अस्थायी बस अड्डे से चलाई जा रही हैं। हालांकि बस अड्डा बंद होने के बावजूद जीरो रोड के सामने अब भी बसों का जमावड़ा लग रहा है। स्थानीय राजेश गुप्ता का आरोप है कि रात में रोडवेज बसों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया जाता है, जिससे सुबह जाम की स्थिति बनती है और परेशानी होती है। रविवार सुबह 10 बजे भी सड़कों पर बसें खड़ी मिली। क्षेत्रीय लोगों ने इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से शिकायत भी की है।

Voice of UP

समस्या का समाधान

वहीं, रोडवेज कर्मियों का कहना है कि दिन के समय वहां बसों का संचालन नहीं किया जाता और केवल रात में कुछ बसें खड़ी की जाती हैं। इस प्रकरण में क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जीरो रोड के एआरएम को मामले की निगरानी करने और सड़क पर बसों के अनावश्यक जमावड़े को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीरो रोड बस अड्डे का पुनर्विकास कौन कर रहा है?
डीजीएस टाउनशिप कंपनी जीरो रोड बस अड्डे का पुनर्विकास कर रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Piyush Kumar Srivastava

लेखक के बारे में

Piyush Kumar Srivastava

शॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।


विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।