किशोरी को अगवा करने वाला युवक गिरफ्तार
कर्नलगंज पुलिस ने रविवार को किशोरी को अगवा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करके जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बीते शुक्रवार को कर्नलगंज की एक 16...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSun, 01 Nov 2020 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें
कर्नलगंज पुलिस ने रविवार को किशोरी को अगवा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करके जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बीते शुक्रवार को कर्नलगंज की एक 16 वर्षीय किशोरी गायब हो गई थी।
उसके परिजनों ने कटरा के आकाश सोनी के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जांच की तो पता चला कि आरोपी किशोरी को लेकर विंध्याचल चला गया है। पुलिस ने छापेमारी कर शनिवार को किशोरी को बरामद किया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी आकाश को भी गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर रेप की धारा भी बढ़ा दी गई है।
