जिले में 50 साल से कम आयु के हैं 70 फीसदी वोटर
Prayagraj News - प्रयागराज में अंतिम मतदाता सूची के आंकड़ों से पता चला है कि 40 वर्ष से कम आयु के मतदाता 51.7% हैं। 18 से 49 वर्ष के लोगों का वोटर हिस्सा 69.71% है। इसमें 100 से अधिक आयु वर्ग के भी मतदाता शामिल हैं। यह दर्शाता है कि युवा मतदाता सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रयागराज। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद आए आंकड़ों से लग रहा है कि अब सरकार बनाने का दारोमदार यूथ ब्रिगेड पर होगा। आयुवार जो आंकड़े जारी हुए हैं, उसमें सर्वाधिक 11 लाख 37 हजार 123 वोटर तो केवल 30 से 39 आयु वर्ग में हैं। वहीं 18 वर्ष से 39 साल की आयु के बीच कुल 18 लाख 66 हजार 890 वोटर हैं। जबकि अंतिम मतदाता सूची में 38 लाख 65 हजार 975 मतदाता हैं। यानी कुल मतदाताओं का 51.7 फीसदी वोटर तो 40 वर्ष से कम आयुवर्ग के हैं। अगर इसमें 50 साल से कम आयु के लोगों को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या यानी 18 से लेकर 49 साल तक के लोगों को शामिल किया जाए तो यह संख्या 26 लाख 95 हजार 157 हो जाएगी।
यानी कुल मतदाताओं का यह 69.71 फीसदी होगा। अब 70 फीसदी वोटर ऐसे हैं जो मतदान में अहम भूमिका निभाएंगे। जो सूची जारी की गई है, उसमें 50 से 59 साल के आयु वर्ग में छह लाख 16 हजार 922, 60 से 69 आयु वर्ग तीन लाख 55 हजार 861, 70 से 79 आयुवर्ग एक लाख 57 हजार 195, 80 से 89 आयु वर्ग के 35 हजार 771, 90 से 99 आयु वर्ग के 4927 मतदाता हैं।100 से अधिक आयु वर्ग के 141 वोटर100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वोटर भी जिले में हैं। 100 से 109 साल की आयु के बीच जहां 135 मतदाता सूची में शामिल हैं, वहीं 110-119 तीन और 120 से अधिक चार मतदाता हैं। इसमें तीन महिलाएं और एक पुरुष मतदाता हैं।मतदाता का विवरण इस प्रकार हैआयु वर्ग पुरुष महिला थर्ड जेंडर18-19 29439 19679 0120- 29 383644 296918 8630-39 659097 477889 13740-49 447590 380634 4350-59 319708 297175 3960-69 181192 174655 1470-79 78756 78432 0780-89 17612 18158 0190-99 2166 2761 00100-109 52 83 00110-119 01 02 00120 से अधिक 01 03 000
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


